Shreeji Global FMCG Stock jumps after company perfrom good in q4 result announced 200 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक में उछाल, Q4 में कंपनी ने किया अच्छा प्रदर्शन, Business Hindi News - Hindustan
More

200 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक में उछाल, Q4 में कंपनी ने किया अच्छा प्रदर्शन

Shreeji Global FMCG के शेयरों की कीमतों में आज मंगलवार को तेजी देखने को मिली है। 200 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक का भाव तिमाही नतीजों की वजह से बढ़ा हुआ है। 

Tue, 2 June 2026 02:42 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
200 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक में उछाल, Q4 में कंपनी ने किया अच्छा प्रदर्शन

Shreeji Global FMCG के शेयरों की कीमतों में आज मंगलवार को तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में उछाल मजबूत तिमाही नतीजे के बाद दर्ज की गई है। राजकोट की इस कंपनी ने मार्च क्वार्टर के रिजल्ट का ऐलान कर दिया है। बता दें, आज कंपनी के शेयरों में उछाल के बाद स्टॉक अपने 52 वीक हाई के करीब पहुंच गया।

आज कंपनी के शेयरों में उछाल

Shreeji Global FMCG का शेयर आज मंगलवार को 164 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 168 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद कंपनी के शेयरों में नरमी देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वेदांता के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर ED का छापा, FEMA के तहत जांच, लुढ़क गए शेयर

मजबूत तिमाही नतीजों से गदगद निवेशक (Shreeji Global FMCG Q4 Results)

Shreeji Global FMCG ने दी जानकारी में कहा है कि जनवरी से मार्च के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 19.92 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 12.23 करोड़ रुपये रहा था। यानी सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 62.83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

चालू वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू 769.76 करोड़ रुपये रहा है। पिछले मार्च तिमाही की तुलना में यह 18.01 प्रतिशत भी बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 652.27 करोड़ रुपये रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने और चांदी की कीमतों में उछाल, आज बढ़ गया दाम, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

डिविडेंड का भी ऐलान (Shreeji Global FMCG Dividend Stock)

Shreeji Global FMCG ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने एक शेयर पर 0.25 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया गया है। एनएसई के डाटा के अनुसार कंपनी पहली बार निवेशकों को डिविडेंड दे रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:19% उछला इस कम चर्चित कंपनी का स्टॉक, क्या है इस तेजी की वजह?

शेयरों का ओवरआल प्रदर्शन कैसा? (Shreeji Global FMCG Share Performance)

बीते एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों का भाव 3.69 प्रतिशत बढ़ा है। एक महीने में इस स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 2026 में कंपनी के शेयरों का भाव 45 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 185 रुपये और 52 वीक लो लेवल 95.50 रुपये प्रति शेयर है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,