Shipping Corporation of India share falls 8 percent after q3 result announced सरकारी कंपनी का नेट प्रॉफिट 40% गिरा तो निवेशक बेचने लगे शेयर, 8% टूटा भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

सरकारी कंपनी का नेट प्रॉफिट 40% गिरा तो निवेशक बेचने लगे शेयर, 8% टूटा भाव

  • शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Shipping Corporation of India) के शेयरों में आज 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयरों में गिरावट के पीछे की वजह तीसरी तिमाही के नतीजों को माना जा रहा है।

Mon, 10 Feb 2025 10:46 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
सरकारी कंपनी का नेट प्रॉफिट 40% गिरा तो निवेशक बेचने लगे शेयर, 8% टूटा भाव

शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Shipping Corporation of India) के शेयरों में आज 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयरों में गिरावट के पीछे की वजह तीसरी तिमाही के नतीजों को माना जा रहा है। बता दें, शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के नेट प्रॉफिट में 40 प्रतिशत की गिरावट आई है।

बीएसई में आज कंपनी के शेयर 175.60 रुपये के लेवल पर खुला था। सुबह 10.19 तक के डाटा के अनुसार कंपनी का इंट्रा-डे लो लेवल 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 175.60 रुपये प्रति शेयर रहा है।

शुद्ध मुनाफा घटने से निवेशकों में हलचल

इस सरकारी कंपनी का नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 44 प्रतिशत घटा गया। अक्टूबर से दिसंबर 2024 के दौरान शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का नेट प्रॉफिट 75.50 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, कंपनी का रेवन्यू सालाना आधार पर 1.9 प्रतिशत घट गया है। इस बार पीएसयू कंपनी का रेवन्यू 1315.60 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 1340.70 करोड़ रुपये रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुल गया मेनबोर्ड का एक और IPO, प्राइस बैंड 599-629 रुपये, GMP का हाल भी दुरुस्त

EBITDA सालाना आधार पर 14.30 प्रतिशत घट गया है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA 357.30 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष के दिसंबर क्वार्टर में यह 416.90 करोड़ रुपये रहा था।

शेयर बाजार में कंपनी के लिए कठिन रहा पिछला एक साल

शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों की कीमतों में 2025 में अबतक करीब 14 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, 6 महीने में इस स्टॉक का भाव करीब 30 प्रतिशत गिरा है। 1 साल पहले पीसयू स्टॉक पर दांव लगाने वाले निवेशकों इस समय 20 प्रतिशत से अधिक का नुकसान झेल रहे हैं। जबकि इसी दौरान सेंसेक्स में करीब 8 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, बीएसई में कंपनी का 52 वीक हाई 384.40 रुपये और कंपनी का 52 वीक लो लेवल 175.60 रुपये है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,