Ajax Engineering IPO opens today check Price band and GMP here खुल गया मेनबोर्ड का एक और IPO, प्राइस बैंड 599-629 रुपये, GMP का हाल भी दुरुस्त, Business Hindi News - Hindustan
More

खुल गया मेनबोर्ड का एक और IPO, प्राइस बैंड 599-629 रुपये, GMP का हाल भी दुरुस्त

  • Ajax Engineering का आईपीओ आज से खुल गया है। कंपनी के आईपीओ का साइज 1269.35 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 2.02 करोड़ शेयर ऑफर फार सेल के तहत जारी करेगी। कंपनी ग्रे मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

Mon, 10 Feb 2025 09:43 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
खुल गया मेनबोर्ड का एक और IPO, प्राइस बैंड 599-629 रुपये, GMP का हाल भी दुरुस्त

Ajax Engineering Limited IPO: प्राइमरी मार्केट के जरिए शेयर बाजारों में निवेश करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। Ajax Engineering का आईपीओ आज से खुल गया है। कंपनी के आईपीओ का साइज 1269.35 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 2.02 करोड़ शेयर ऑफर फार सेल के तहत जारी करेगी। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस आईपीओ के विषय में -

यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है। कंपनी का आईपीओ 10 जनवरी से 12 जनवरी तक खुला रहेगा। आईपीओ के शेयरों अलॉटमेंट 13 फरवरी को प्रस्तावित है।

क्या है प्राइस बैंड?

कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 599 रुपये से 629 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी ने 23 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14467 रुपये का दांव लगाना होगा। कंपनी की तरफ से अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 59 रुपये की छूट दी गई है। बता दें, Ajax Engineering की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में प्रस्तावित है।

Ajax Engineering ने एंकर निवेशकों से 379.32 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 7 फरवरी 2025 को खुला था। बता दें, आईपीओ का अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए आरक्षित है। वहीं, कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है।

क्या है जीएमपी?

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 52 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का अधिकतम जीएमपी 58 रुपये प्रति शेयर है। इस स्तर पर कंपनी का आईपीओ 5 फरवरी को ट्रेड कर रहा था। उसके बाद से लगातार जीएमपी में उतार और चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 93.50 प्रतिशत थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,