Call me a fugitive not a chor says vijay mallya in Raj shamani Podcast ‘भगोड़ा कहिए …लेकिन चोर नहीं’, विजय माल्या ने मांगी मांफी, भारत लौटने पर भी बोले, Business Hindi News - Hindustan
More

‘भगोड़ा कहिए …लेकिन चोर नहीं’, विजय माल्या ने मांगी मांफी, भारत लौटने पर भी बोले

चर्चित बिजनेसमैन विजय माल्या (Vijay Mallya) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वो एक पॉडकास्ट की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने इस पॉडकास्ट में किंगफिशर एयरलाइन (Kingfisher Airlines) के कर्मचारियों से माफी मांगी है।

Fri, 6 June 2025 07:23 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
‘भगोड़ा कहिए …लेकिन चोर नहीं’, विजय माल्या ने मांगी मांफी, भारत लौटने पर भी बोले

चर्चित बिजनेसमैन विजय माल्या (Vijay Mallya) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वो एक पॉडकास्ट की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने इस पॉडकास्ट में किंगफिशर एयरलाइन (Kingfisher Airlines) के कर्मचारियों से माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने भारत से बाहर रहने की वजह का भी बचाव किया है। इस पॉडकास्ट में विजय माल्या ने जोर देते हुए कहा कि वो चोर नहीं हैं। बता दें, विजय माल्या ने यह बातें राज शमनी (Raj Shamani) के पॉडकास्ट (podcast) में कहीं है।

किंगफिशर के स्टफ से मांगी मांफी

पॉडकास्ट में विजय माल्या कहते हैं, “मैं हर किसी से किंगफिशर एयरलाइन की विफलता के लिए मांफी मांगता हूं।” वो कहते हैं कि जो कुछ दिखाया गया स्थितियां उससे ज्यादा कठिन थी। हालांकि, बातचीत के दौरान उन्होंने किसी भी तरह आपराधिक इरादे से इनकार किया।

भारत लौटने पर क्या बोले माल्या?

देश के कई बैंक और एजेंसियां विजय माल्या के भारत आने की राह देख रही हैं। लेकिन वो बीते कई सालों से देश से बाहर हैं। भारत लौटने पर उन्होंने कहा, “अगर मुझे सही ट्रायल और एक सम्मानित जिंदगी जीने का अश्वासन मिलता है तो मैं भारत आने पर गंभीरता से विचार करुंगा।”

‘भगोड़ा कहिए ..... लेकिन मैं भागा नहीं’

वित्तीय लेने देने में धांधली के आरोप पर विजय माल्या कहते हैं, “आम मुझे भगोड़ा कहना चाह रहे हैं तो कहिए लेकिन मैं भागा नहीं हूं। मैं पहले से तय कार्यक्रम पर आया था। हां यह सही है कि मैं लौटा नहीं, लेकिन उसके मेरे अपने कारण हैं जिन्हें मैं सही मानता हूं। ऐसे में आप मुझे भगोड़ा कहना चाहते हैं तो कहिए। लेकिन चोर आ कहां से रहा है? चोरी है कहां?”

2016 में UK में है विजय माल्या

विजय माल्या पर किंगफिशर एयरलाइन को मिले 9000 करोड़ रुपये के लोन को ना लौटाने का आरोप है। माल्या यूनाइटेड किंगडम में प्रत्यार्पण की लड़ाई लड़ रहा है। विजय माल्या 2016 से ही देश से बाहर है। बता दें, किंगफिशर को यह पैसा कई भारतीय बैंकों ने मिलकर दिया था। विजय माल्या लगातार मिल रहे कानूनी झटकों के बाद भी भारत के मीडिया ट्रायल और अनुचित व्यवहार का हवाला देकर देश में लौटने का विरोध कर रहा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,