Gold Price Today came down 2950 rupee silver get 9000 rupee cheaper चांदी की कीमतों में आज ₹9000 की गिरावट, सोना हुआ 2950 रुपये सस्ता, क्या है इसके पीछे की वजह, Business Hindi News - Hindustan
More

चांदी की कीमतों में आज ₹9000 की गिरावट, सोना हुआ 2950 रुपये सस्ता, क्या है इसके पीछे की वजह

Gold Price Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतें 9,000 रुपये लुढ़ककर 2.56 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं, जबकि सोना 2,950 रुपये टूटकर ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एक्सपर्ट्स ने कहा कि कमज़ोर वैश्विक रुझानों और मज़बूत डॉलर ने कीमती मेटल्स की कीमतों को प्रभावित किया।

Mon, 16 March 2026 07:44 PMTarun Pratap Singh भाषा
share
चांदी की कीमतों में आज ₹9000 की गिरावट, सोना हुआ 2950 रुपये सस्ता, क्या है इसके पीछे की वजह

Gold Price Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतें 9,000 रुपये लुढ़ककर 2.56 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं, जबकि सोना 2,950 रुपये टूटकर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एक्सपर्ट्स ने कहा कि कमज़ोर वैश्विक रुझानों और मज़बूत डॉलर ने कीमती मेटल्स की कीमतों को प्रभावित किया।

चांदी 9000 रुपये हुआ सस्ता

चांदी 9,000 रुपये, या 3.4 प्रतिशत लुढ़ककर 2,56,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई, जो शुक्रवार के बंद भाव 2,65,500 रुपये प्रति किलोग्राम से कम है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही और यह 2,950 रुपये या 1.81 प्रतिशत टूटकर 1,60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में आज की तेजी कहीं बुलबुला तो नहीं? इस उछाल की इनसाइड स्टोरी क्या

क्यों हो रही है गिरावट

कारोबारियों ने सर्राफा कीमतों में गिरावट का कारण मुनाफावसूली और सुरक्षित निवेश की मांग के डॉलर और बॉन्ड की ओर मुड़ने को बताया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया हुआ है।

एक्सपर्ट्स क्या कुछ कह रहे हैं?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एक्सपर्ट दिलीप परमार ने कहा, “सोने की कीमतें फिलहाल नीचे आ रही हैं, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण बाज़ार में लंबे सौदों की तेज़ी से कटान की जा रही है। हम सुरक्षित निवेश की मांग में एक स्पष्ट बदलाव देख रहे हैं। निवेशक कीमती धातुओं से अपना पैसा निकालकर डॉलर और बॉन्ड में लगा रहे हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:19% लुढ़का इस बैंक का शेयर, ED से जुड़ी इस खबर का असर? 1 महीने में 34% गिरा भाव

उन्होंने आगे कहा कि यह बदलाव इस उम्मीद से प्रेरित है कि वैश्विक केंद्रीय बैंक, अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति में आई बाधाओं से पैदा हुई महंगाई से निपटने के लिए ब्याज दरों में बदलाव को कुछ समय के लिए रोक देंगे। परमार ने बताया कि घरेलू बाज़ार में सोने और चांदी में अब तेज़ी का ज़ोर खत्म होता दिख रहा है, क्योंकि वित्त वर्ष के अंत से पहले बाज़ार में लंबे सौदों की अब कटान की जा रही है।

घरेलू के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना हुआ सस्ता

इंटरनेशनल मार्केट में भी सर्राफा कीमतें नीचे ही रहीं, जो घरेलू बाज़ार जैसे ही रुझान दिखा रही थीं। यहां हाज़िर सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे फिसल गया, जबकि चांदी 80 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई। सोना 20.94 डॉलर या 0.42 प्रतिशत गिरकर 4,998.31 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 1.81, या 2.25 प्रतिशत टूटकर 78.76 डॉलर प्रति औंस रह गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:19वीं बार डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट आज

मिराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एक्सपर्ट, प्रवीण सिंह ने बताया कि विदेशी बाजारों में सोना लगभग 4,992 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इसकी वजह यह है कि मज़बूत डॉलर ने कीमतों पर दबाव डाला है। साथ ही, ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के कारण मुद्रास्फीति (महंगाई) की चिंताओं में बढ़ोतरी हुई है, जिससे फेडरल रिज़र्व द्वारा निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हो गई हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,