20 जनवरी को आ रहा है एक और बड़ा IPO, ₹1907 करोड़ साइज, GMP दिखा रहा है ₹15 का फायदा
शैडोफैक्स टेक्नोलॉजी आईपीओ (Shadowfax Technologies IPO) खुलने जा रहा है। यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है। इस कंपनी के आईपीओ का साइज 1907.27 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 8.06 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी।

शैडोफैक्स टेक्नोलॉजी आईपीओ (Shadowfax Technologies IPO) खुलने जा रहा है। यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है। इस कंपनी के आईपीओ का साइज 1907.27 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 8.06 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 7.32 करोड़ शेयर जारी करेगी। बता दें, शैडोफैक्स टेक्नोलॉजी आईपीओ ग्रे मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
प्राइस बैंड क्या है?
शैडोफैक्स टेक्नोलॉजी आईपीओ का प्राइस बैंड 118 रुपये से 124 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 120 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14880 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा। आईपीओ 20 जनवरी से 22 जनवरी तक खुला रहेगा।
किसके लिए कितना हिस्सा?
क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए कम से कम आईपीओ को 75 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए अधिकतम 10 प्रतिशत हिस्सा और एनआईआई के लिए भी अधिकतम 15 प्रतिशत रिजर्व रखा जाएगा।
कितना है जीएमपी?
इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में यह आईपीओ मजबूती के साथ प्रदर्शन कर रहा है। आज ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 15 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रही है। जोकि 12.10 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। इस आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 16 रुपये रहा है।
कौन-कौन प्रमोटर बेच रहे हैं शेयर
ऑफर फार सेल में फ्लिपकार्ट इंटरनेट, ऐट रोड इंवेस्टमेंट मॉरिसस II, इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन, नोकिया ग्रोथ पार्टनर IV, न्यूक्वेस्ट एशिया फंड और मिराई एसेट आदि शेयर बेच रहे हैं। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड को लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन