SBI के शेयरों में 2% की तेजी, इस मामले में ICICI Bank को 6 साल बाद पछाड़ा
SBI Share Price: सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक बार फिर से मार्केट कैप के मामले में 6 साल के बाद आईसीआईसीआई बैंक को पछाड़ दिया है। शेयर बाजार में एसबीआई दूसरा सबसे वैल्यूएबल बैंक हो गया है। आज मंगलवार को एसबीआई के शेयरों की कीमतों में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर आज मंगलवार बढ़त के साथ 1034.90 रुपये के लेव पर खुला था। दिन में बैंक के शेयरों का भाव बीएसई में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 1052.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, आज एसबीआई का मार्केट कैप 9.71 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
जनवरी का महीना शानदार
एसबीआई के शेयरों के प्रदर्शन के लिहास से अगर देखें तो जनवरी का महीना शानदार रहा है। इस दौरान सरकारी बैंक के शेयरों की कीमतों में 6 प्रतिशत की तेजी आई है। जबकि सेंसेक्स इंडेक्स में इस महीने अबतक 4.2 प्रतिशत की गिरावट हुई है। वहीं, एचडीएफसी बैंक और ICICI Bank के शेयरों की कीमतों में जनवरी 2026 में क्रमशः 7.2 प्रतिशत और 0.30 प्रतिशत की गिरावट आई है।
बीते 6 महीने में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों की कीमतों में 31 प्रतिशत की तेजी आई है। जबकि सेंसेक्स इंडेक्स में 0.90 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।
क्यों कर रहा है एसबीआई अच्छा प्रदर्शन?
FII और FPIs पब्लिक सेक्टर बैंक को लेकर काफी बुलिश हैं। उनकी लिस्ट में एसबीआई भी है। बैंक की शेयर होल्डिंग के अनुसार एफआईआई ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। अब दिसंबर 2025 में एसबीआई की कुल हिस्सेदारी 10.34 प्रतिशत हो गया है। सितंबर 2025 में यह 9.57 प्रतिशत था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

साइन इन