SBI Share falls today investors looses 62 thausand crore rupee SBI के शेयरों का बुरा हाल, निवेशकों के ₹62 हजार करोड़ डूबे, क्या डरने की है जरूरत?, Business Hindi News - Hindustan
More

SBI के शेयरों का बुरा हाल, निवेशकों के ₹62 हजार करोड़ डूबे, क्या डरने की है जरूरत?

शेयर बाजार में भारी बिकवाली से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) भी अछूता नहीं है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर आज सोमवार को करीब 7 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1064.30 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर पहुंच गया।

Mon, 9 March 2026 02:04 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
SBI के शेयरों का बुरा हाल, निवेशकों के ₹62 हजार करोड़ डूबे, क्या डरने की है जरूरत?

शेयर बाजार में भारी बिकवाली से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) भी अछूता नहीं है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर आज सोमवार को करीब 7 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1064.30 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर पहुंच गया। स्टेट बैंक के शेयरहोल्डर्स का 62352 करोड़ रुपये आज डूब गया। इस गिरावट की वजह से एक वक्त पर बैंक का मार्केट कैप घटकर 9.93 लाख करोड़ रुपये हो गया था। आज बीएसई पीएसयू इंडेक्स 5.65 प्रतिशत तक टूट गया था। बता दें, बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में गिरावट के पीछे की वजह ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध को माना जा रहा है।

भले ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। इसके बाद भी सरकार की बैंक का शेयर इस साल 10.55 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, एक साल में SBI के शेयरों की कीमतों में 48 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। एसबीआई का 52 वीक हाई 1234.70 रुपये और 52 वीक लो लेवल 719.05 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिफेंस कंपनियों के शेयरों की भी चाल बदली, 6% तक गिरा दाम

SBI का RSI इस समय 47.2

Trendlyne के डाटा के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का 14 दिन का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 47.2 है। अगर रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स 30 के नीचे आता है तो वह अधिक बिक्री को दर्शाता है। वहीं, 70 से अधिक जाने पर यह अधिक खरीदारी को दिखाता है। मौजूदा स्थिति न्यूट्रल है।

इन बैंकों के शेयरों में भी गिरावट

स्टेट बैंक के इतर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनारा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों की कीमतों में 4 प्रतिशत से 6 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। जोकि पूरे बैंकिंग सेक्टर में मचे हलचल को दिखा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Meesho का शेयर 10% लुढ़का, ₹1499 करोड़ के नोटिस का असर

FPI का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों को लेकर क्या रुख

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में FPIs की हिस्सेदारी सितंबर तिमाही तक 9.57 प्रतिशत थी। जोकि दिसंबर 2025 में बढ़कर 10.34 प्रतिशत हो गई है। दूसरी म्यूचुअल फंड्स ने अपनी हिस्सेदारी को 14.23 प्रतिशत से घटाकर 13.76 प्रतिशत कर दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,