Meesho का शेयर 10% लुढ़का, ₹1499 करोड़ के नोटिस का असर
Meesho Share Falls: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस गिरावट के पीछे की वजह कंपनी को मिला 1499.73 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यह नोटिस 2023-24 के एसेसमेंट ईयर के लिए भेजा है।

Meesho Share Falls: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस गिरावट के पीछे की वजह कंपनी को मिला 1499.73 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यह नोटिस 2023-24 के एसेसमेंट ईयर के लिए भेजा है।
कंपनी का शेयर 52 वीक लो लेवल पर पहुंचा
मीशो के शेयर आज सोमवार को भारी गिरावट के बाद 147.60 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 143.30 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। यह कंपनी का नया 52 वीक लो लेवल है।
कंपनी ने इस नोटिस के जवाब में कहा है कि वो इसका अध्ययन कर रहे हैं। इसके नोटिस पर कानूनी सलाह ली जा रही है। आने वाले समय में जरूरी कदम उठाया जाएगा। जिससे अपने हितों को सुरक्षित रखा जा सकेगा।
1857.30 करोड़ के शेयर हुए ‘फ्री’
इनकम टैक्स नोटिस के अलावा एक और खबर सामने आई है। मीशो के 109.90 मिलियन शेयर जोकि कंपनी की कुल हिस्सेदारी के 2 प्रतिशत के बराबर हैं, अब फ्री हो गए हैं। इन शेयरों का लॉक इन पीरियड आज समाप्त हो रहा है। नुवामा अल्टरनेटिव और क्वांटेटिव रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार इन शेयरों की वैल्यू 1857.30 करोड़ रुपये है। बता दें, लॉक इन पीरियड समाप्त होने के बाद अब इन कंपनियों के शेयरों को खरीदा और बेचा जा सकेगा।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा
मीशो शेयर बाजार में संघर्ष ही कर रहा है। इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में इस साल अबतक 20.91 प्रतिशत की गिरावट आई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक लो लेवल 143.20 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 64 हजार करोड़ रुपये का है।
कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी?
मीशो का नेट लॉस सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ा है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 490.70 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 37.40 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी को 411.40 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन