sbi including these 10 banks are giving up to 8 percent interest on 1 year fd SBI सहित ये 10 बैंक दे रहे 1 साल की FD पर करीब 8% तक ब्याज, तुरंत चेक करें डिटेल्स, Business Hindi News - Hindustan
More

SBI सहित ये 10 बैंक दे रहे 1 साल की FD पर करीब 8% तक ब्याज, तुरंत चेक करें डिटेल्स

देश के बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंक अपने ग्राहकों को एफडी करने पर बंपर ब्याज ऑफर कर रहे हैं। कई बैंक ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर अधिकतम 7.75 पर्सेंट तक ब्याज दे रहे हैं।

Sun, 9 Feb 2025 10:35 AMAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
SBI सहित ये 10 बैंक दे रहे 1 साल की FD पर करीब 8% तक ब्याज, तुरंत चेक करें डिटेल्स

अपनी जमा पूंजी को को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, देश के बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंक अपने ग्राहकों को एफडी करने पर बंपर ब्याज ऑफर कर रहे हैं। ईटी में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, कई बैंक ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर अधिकतम 7.75 पर्सेंट तक ब्याज दे रहे हैं। इन बैंकों में एसबीआई भी शामिल है। आइए जानते हैं ऐसे ही 10 बैंकों के बारे में जो अपने ग्राहकों को 1 साल की एचडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।

यहां मिल रहा 7.75% का ब्याज

डीसीबी बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर से 7.25 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.75 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। जबकि तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 1 साल के एफडी पर 7.25 पर्सेंट और सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.75 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, केनरा बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर 7 पर्सेंट और सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.50 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 महीने के DA एरियर पर केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी? सरकार ने बताया

आरबीएल बैंक में मिल रहा बंपर ब्याज

दूसरी ओर कर्नाटक बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर 7 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.40 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, डॉयचे बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर और सीनियर सिटीजन ग्राहकों को भी इतना ही ब्याज दे रहा है। जबकि आरबीएल बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर से 7 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.50 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है।

एसबीआई दे रहा 7% से ज्यादा ब्याज

बैंक ऑफ इंडिया अपने सामान्य ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर से 7 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.50 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। जबकि स्टेट बैंक आफ इंडिया अपने सामान्य ग्राहकों को 6.80 पर्सेंट और सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.30 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, बैंक ऑफ बड़ौदा और सेंट्रल बैंक आफ इंडिया अपने सामान्य ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर 6.75 पर्सेंट और सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.25 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,