Rupee hit New low lavel agiant dollar first time it touch 92 rupee what RBI do next डॉलर के मुकाबले रुपये का गिरा भाव, पहली बार 92 के लेवल के आया नीचे, अब RBI क्या करेगा?, Business Hindi News - Hindustan
More

डॉलर के मुकाबले रुपये का गिरा भाव, पहली बार 92 के लेवल के आया नीचे, अब RBI क्या करेगा?

Rupee hit New low lavel: पहली बार रुपया 92 रुपये के स्तर को भी क्रॉस कर गया। एक डॉलर की कीमत 0.80 प्रतिशत की गिरावट के बाद 92.30 रुपये के स्तर तक लुढ़क गया था। इससे पहले इसी साल रुपये का रिकॉर्ड लो लेवल 91.9875 रुपये था।

Wed, 4 March 2026 08:46 PMTarun Pratap Singh हिन्दुस्तान टाइम्स
share
डॉलर के मुकाबले रुपये का गिरा भाव, पहली बार 92 के लेवल के आया नीचे, अब RBI क्या करेगा?

Rupee hit New low lavel: बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड लो लेवल पर पहुंच गया है। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध की वजह से दुनिया भर के बाजार में हलचल है। इसका बुरा असर भारती मार्केट पर भी पड़ा है। पहली बार रुपया 92 रुपये के स्तर को भी क्रॉस कर गया। एक डॉलर की कीमत 0.80 प्रतिशत की गिरावट के बाद 92.30 रुपये के स्तर तक लुढ़क गया था। इससे पहले इसी साल रुपये का रिकॉर्ड लो लेवल 91.9875 रुपये था। बता दें, कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी ने रुपये पर बुरा असर डाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वित्त आयोग में 66% बढ़ेगा बेसिक पे! इस बदलाव पर है जोर

क्या और गिरेगा रुपया?

रिपोर्ट के अनुसार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से कीमत 92 रुपये के नीचे जाने के बाद अब बड़ा कदम उठाया जा सकता है। चर्चा है कि इस गिरावट को रोकने के लिए आरबीआई की तरफ से डॉलर की बिकवाली की जा सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से रुपया का भाव और गिर सकता है। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में रुपया 93 के स्तर को छू सकता है।

FII की बिकवाली हुई तेज

वैश्विक अनिश्चितता के बीच एफआईआई की तरफ से बिकवाली तेज हो गई है। विदेशी निवेशक घरेलू शेयर बाजार से लगातार निकासी कर रहे हैं। महज दो कारोबारी दिन में विदेशी निवेशकों ने 11000 करोड़ रुपये की बिक्री की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुगर कंपनियों ने होली पर घोली मिठास, 16% तक चढ़ा स्टॉक्स, आपका है किसी पर दांव

कच्चे तेल की कीमतों में तेज इजाफा

क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। महज दो कारोबारी दिन में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में 12 से 13 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। 2020 के बाद पहली बार इतनी उछाल देखने को मिला है। इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयर का रेट 82 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।

भारत अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत तेल इंपोर्ट करता है। इसमें कच्चे तेल की कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी भारत का खर्चा बढ़ा देती है। अर्थशास्त्रियों के अनुसार अगर क्रूड ऑयल की कीमतों में 1 डॉलर का इजाफा होता है तो भारत को 16000 करोड़ रुपये अधिक देने होंगे।

शेयर बाजार में भारी बिकवाली

वैश्विक अनिश्चितता के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। आज सेंसेक्स एक वक्त पर 1800 अंक लुढ़क गया था। वहीं, निफ्टी50 आज 550 अंक टूट गया था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,