Reliance jio ipo mukesh ambani may provide update on 4 billion dollar public issue at upcoming AGM Jio आईपीओ पर मुकेश अंबानी देंगे बड़ा अपडेट, 19 जून की बैठक पर निवेशकों की नजर, Business Hindi News - Hindustan
More

Jio आईपीओ पर मुकेश अंबानी देंगे बड़ा अपडेट, 19 जून की बैठक पर निवेशकों की नजर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के सालाना आम बैठक (AGM) में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ पर कोई नई जानकारी दे सकते हैं। बता दें कि 19 जून को कंपनी की सालाना आम बैठक होने वाली है।

Thu, 28 May 2026 05:26 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
Jio आईपीओ पर मुकेश अंबानी देंगे बड़ा अपडेट, 19 जून की बैठक पर निवेशकों की नजर

अगर आप जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज के सालाना आम बैठक (AGM) में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ पर कोई नई जानकारी दे सकते हैं। बता दें कि 19 जून को कंपनी की सालाना आम बैठक होने वाली है। कंपनी ने बुधवार को एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह बैठक दोपहर 2 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो-विज़ुअल माध्यमों से आयोजित की जाएगी। कंपनी ने AGM के प्रस्तावों पर वोट देने के योग्य शेयरधारकों को तय करने के लिए 12 जून की तारीख को कट-ऑफ डेट के तौर पर तय किया है।

रिलायंस जियो आईपीओ की डिटेल

मार्केट शेयर के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी रिलायंस जियो आईपीओ की तैयारी कर रही है। इस आईपीओ से कंपनी को 4 बिलियन डॉलर तक की रकम मिल सकती है। इससे पहले मई में मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी ऑफर फॉर सेल के इरादे को बदलकर पूरी तरह से एक नया इश्यू लाने की योजना बना रही है। इसकी वजह मौजूदा निवेशकों के साथ कीमत को लेकर हुए मतभेद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शेयरधारक चाहते हैं कि इश्यू की कीमत जितनी हो सके, उतनी ज्यादा रखी जाए। लेकिन इससे दो तरह के जोखिम पैदा होते हैं। पहला यह कि इश्यू इतना बड़ा हो सकता है कि बाजार उसे पूरी तरह से खपा न पाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले शेयर टूटा, अब मुनाफे में 59% की गिरावट, शुक्रवार को निवेशकों की रहेगी नजर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईपीओ से मिली रकम में से लगभग ₹25,000 करोड़ का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया जा सकता है और बाकी फंड का इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से दूसरे कामों के लिए किया जा सकता है।

आकाश अंबानी को जियो प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारी

हाल ही में जियो प्लेटफॉर्म्स ने आकाश अंबानी को कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। आकाश अंबानी को नौ अप्रैल 2026 से प्रभावी पांच वर्ष की अवधि के लिए कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विदेशी ब्रोकरेज का अनुमान, ग्राहकों की बढ़ेगी टेंशन?

आकाश अंबानी, अक्टूबर 2014 से जियो प्लेटफॉर्म्स की दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो इन्फोकॉम के निदेशक मंडल में शामिल हैं। जून 2022 में उन्हें कंपनी का चेयरमैन बनाया गया था।

जियो प्लेटफॉर्म्स के मुनाफे में उछाल

जियो प्लेटफॉर्म्स का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 13 प्रतिशत बढ़कर 7,935 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान (जनवरी-मार्च) तिमाही में 7,022 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 12.5 प्रतिशत बढ़कर 38,259 करोड़ रुपये हो गई जो वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 33,953 करोड़ रुपये थी। रिलायंस जियो को संचालित करने वाली इस कंपनी की प्रति उपयोगकर्ता औसत आय (एआरपीयू) भी बढ़ी है। 2025-26 की चौथी तिमाही में यह 3.8 प्रतिशत बढ़कर 214 रुपये हो गई जो 2024-25 की समान तिमाही में 206.2 रुपये थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोल इंडिया के ऑफर फॉर सेल को तगड़ा रेस्पॉन्स, पहले ही दिन टूट पड़े ये निवेशक

कंपनी ने मार्च तिमाही के दौरान डेटा उपयोग में सालाना आधार पर लगभग 35 प्रतिशत की वृद्धि के साथ औसतन 42.3 जीबी प्रति माह प्रति ग्राहक का आंकड़ा दर्ज किया। कंपनी का ग्राहक आधार सालाना आधार पर 7.4 प्रतिशत बढ़कर 52.44 करोड़ हो गया, जो मार्च 2025 तिमाही में 48.82 करोड़ था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,