रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाला स्टॉक 1 हफ्ते में 45% चढ़ा, कंगाली के दौर में काट रहा गदर
Rekha Jhunjhunwala Portfoilo: पिछले एक हफ्ते में रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाला यह स्टॉक 45 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। जबकि इस दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1.2 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Rekha Jhunjhunwala Portfoilo: शेयर बाजार में कंगाली के बीच रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाला स्टॉक मालामाल कर रहा है। बाजार स्टाइल रिटेल (Baazar Style Retail) के शेयर आज 6 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ बीएसई में 344.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए थे। 23 अक्टूबर 2025 के बाद आज झुनझुनवाला के शेयर इस स्तर पर पहुंचने में सफल रहे हैं। बाजार स्टाइल रिटेल का 52 वीक हाई 391.90 रुपये है। कंपनी का शेयर इस स्तर पर 13 अक्टूबर 2025 को था। बता दें, आज 20 जनवरी दिन मंगलवार को बीएसई में रेखा झुनझुनवाला का स्टॉक 4.29 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 339 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।
पिछले एक हफ्ते में रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाला यह स्टॉक 45 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। जबकि इस दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1.2 प्रतिशत की गिरावट आई है।
रेखा झुनझुनवाला की कंपनी में कितनी हिस्सेदारी?
दिसंबर 2025 तक के डाटा के अनुसार रेखा झुनझुनवाला की कंपनी में 3.4 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनके पास 2.53 लाख शेयर हैं। सितंबर तिमाही की तुलना में रेखा झुनझुनवाला की शेयरोहोल्डिंग में इस तिमाही में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। बता दें, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 45.71 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 54.29 प्रतिशत है। पिछली दो तिमाही से इसमें कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। इससे पहले जून 2025 की शेयरहोल्डिंग के डाटा के अनुसार प्रमोटर के पास कंपनी का 45.57 प्रतिशत हिस्सा था। और पब्लिक के पास तब 54.43 प्रतिशत हिस्सा था।
पिछले एक साल में बाजार स्टाइल रिटेल के शेयरों की कीमतों में 10.46 प्रतिशत की तेजी आई है। जबकि इस दौरान कंपनी सेंसेक्स इंडेक्स में 6.63 प्रतिशत की तेजी आई है। बाजार स्टाइल रिटेल का 52 वीक लो लेवल 181.30 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2529 करोड़ रुपये का है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन