ITC Hotels Share Price in focus after company announced q3 result net profit upto 235 crore rupee ITC Hotels ने तिमाही नतीजों का किया ऐलान, 235 करोड़ रुपये का हुआ नेट प्रॉफिट, खर्च में भी इजाफा, Business Hindi News - Hindustan
More

ITC Hotels ने तिमाही नतीजों का किया ऐलान, 235 करोड़ रुपये का हुआ नेट प्रॉफिट, खर्च में भी इजाफा

ITC Hotels Share Price: आईटीसी होटल्स ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी की तरफ से आज 20 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को दिसंबर क्वार्टर का रिजल्ट घोषित किया गया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 235 करोड़ रुपये रहा है।

Tue, 20 Jan 2026 04:04 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
ITC Hotels ने तिमाही नतीजों का किया ऐलान, 235 करोड़ रुपये का हुआ नेट प्रॉफिट, खर्च में भी इजाफा

ITC Hotels Share Price: आईटीसी होटल्स ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी की तरफ से आज 20 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को दिसंबर क्वार्टर का रिजल्ट घोषित किया गया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 235 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 9.4 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 214.97 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, तिमाही दर तिमाही के आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 77 प्रतिशत बढ़ चुका है। सितंबर तिमाही में आईटीसी होटल्स का नेट प्रॉफिट 214.97 करोड़ रुपये रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बजट 2026 से पहले डिफेंस कंपनियों के शेयरों गिरावट, 8% तक लुढ़का भाव

कंपनी के खर्च में भी इजाफा

दिसंबर तिमाही में आईटीसी होटल्स का रेवन्यू 1230.68 करोड़ रुपये रहा। जोकि सालाना आधार पर 21 प्रतिशत अधिक है। आईटीसी होटल्स को इसी तिमाही में एक साल पहले 1015.40 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। बता दें, कंपनी का खर्च दिसंबर तिमाही में 714.64 करोड़ रुपये रहा है। जोकि पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही की तुलना में 10.60 प्रतिशत अधिक है। तब कंपनी ने 646.20 करोड़ रुपये खर्च किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में हाहाकार के बीच यह स्टॉक 2 दिन में 22% चढ़ा, तेजी के पीछे वजह क्या

आज आईटीसी होटल्स के शेयरों का प्रदर्शन

बीएसई में कंपनी के शेयर बढ़त के साथ 186.20 रुपये के लेवल पर खुले थे। दिन में कंपनी का शेयर 186.70 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक गया। लेकिन इसके बाद स्टॉक में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया। जिसकी वजह से आईटीसी होटल्स का शेयर 178 रुपये तक लुढ़क कर आ गया था। हालांकि, इसके बाद रिकवरी देखने को मिली। मार्केट के बंद होने के समय पर आईटीसी होटल्स के शेयरों का भाव बीएसई में 2.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 180.30 रुपये रहा है।

पिछले 3 महीने के दौरान आईटीसी होटल्स के शेयरों की कीमतों में करीब 18 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 29.20 प्रतिशत टूट चुका है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,