52 वीक हाई पर पहुंचा यह मल्टीबैगर स्टॉक, इस अधिग्रहण ने किया निवेशकों को गदगद
Multibagger Stock: आज शेयर बाजार में भले ही बिकवाली देखने को मिली है। लेकिन आरडीबी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड पावर (RDB Infrastructure and Power) के शेयरों की जमकर खरीदारी हुई। जिसकी वजह से यह स्टॉक आज बुधवार को 52 वीक हाई पर पहुंच गया।

Multibagger Stock: आज शेयर बाजार में भले ही बिकवाली देखने को मिली है। लेकिन आरडीबी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड पावर (RDB Infrastructure and Power) के शेयरों की जमकर खरीदारी हुई। जिसकी वजह से यह स्टॉक आज बुधवार को 52 वीक हाई पर पहुंच गया। बीएसई में कंपनी के शेयर आज 7 जनवरी को 71 रुपये के लेवल पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव उछाल के बाद 71.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक हाई है। बता दें, आरडीबी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड पावर का 52 वीक लो लेवल 35 रुपये प्रति शेयर है।
कंपनी कर रही है अधिग्रहण
आरडीबी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड पावर ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि बोर्ड ने सोलर एग्रो पार्क्स प्राइवेट लिमिटेड के 70 प्रतिशत अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार आरडीबी इंफ्रा 7000 शेयरों को सब्सक्राइब करने की बात कहा है।
आरडीबी की आर्थिक स्थिति कैसी?
कंपनी की ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि सितंबर तिमाही के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 3.05 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2.72 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 79 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। ऑपरेशनल रेवन्यू इस दौरान 18.50 करोड़ रुपये रहा था।
रिटर्न के मामले में अव्वल है स्टॉक
बीते तीन महीने के दौरान आरडीबी इंफ्रा के शेयरों की कीमतों में 48 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 35 प्रतिशत बढ़ा है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8.65 प्रतिशत की तेजी आई है। 2 साल में आरडीबी इंफ्रा ने पोजीशनल निवेशकों को 676 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। तीन साल में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 1734 प्रतिशत की तेजी आई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन