Quadrant Future Tek IPO subscription 135 times so far in 2 days gmp surges 72 percent 2 दिन में 51 गुना सब्सक्रिप्शन, IPO में दांव लगाने की होड़, ₹210 प्रीमियम पर पहुंचा GMP, कल तक मौका, Business Hindi News - Hindustan
More

2 दिन में 51 गुना सब्सक्रिप्शन, IPO में दांव लगाने की होड़, ₹210 प्रीमियम पर पहुंचा GMP, कल तक मौका

  • Quadrant Future Tek IPO: क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड का आईपीओ निवेश के लिए मंगलवार 7 जनवरी से खुला और 9 जनवरी को बंद होगा। इस बीच अब तक इस इश्यू को 51 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 275-290 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

Wed, 8 Jan 2025 12:48 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
2 दिन में 51 गुना सब्सक्रिप्शन, IPO में दांव लगाने की होड़, ₹210 प्रीमियम पर पहुंचा GMP, कल तक मौका

Quadrant Future Tek IPO: क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड का आईपीओ निवेश के लिए मंगलवार 7 जनवरी से खुला और 9 जनवरी को बंद होगा। इस बीच अब तक इस इश्यू को 51 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 275-290 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। बता दें कि क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 130 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए थे। 290 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों की पेशकश पर आधारित है। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है।

क्या है योजना

आईपीओ से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी (स्पेशलिटी केबल डिवीजन) के लॉन्ग-टर्म कैपिटल रिक्वायरमेंट की फंडिंग के लिए किया जाएगा, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के डेवलपमेंट हेतु कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए कंपनी द्वारा लिए गए सभी आउटस्टैंडिंग वर्किंग कैपिटल टर्म लोन के पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान के लिए और जनरल कॉर्पोरेट पर्पज के लिए किया जाएगा। निवेशक न्यूनतम 50 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। उसके बाद 50 इक्विटी शेयरों के मल्टीपल में बोली लगाई जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 पर 2 बोनस शेयर का ऐलान, साथ ही डिविडेंड भी, शेयर खरीदने की लूट, ₹197 पर भाव
ये भी पढ़ें:₹136 से टूटकर ₹17 पर आ गया यह पावर शेयर, आज खरीदने की लूट, आपके पास है क्या?

क्या चल रहा GMP?

Investorgain.com के मुताबिक, क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड का आईपीओ ग्रे मार्केट में 210 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयर 500 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। यानी पहले ही दिन करीबन 73% का मुनाफा हो सकता है। बता दें कि यह मेनबोर्ड आईपीओ है। कंपनी शेयर बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में सूचीबद्ध होंगे।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,