Budget 2026: बजट में ऐसा क्या जिसकी वजह PSU बैंकों के शेयरों का हुआ बुरा हाल, बेचने की मची हुई है होड़
Budget 2026 Impact: आज 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश किया। बजट स्पीच के समाप्त होते-होत सरकारी बैंकों के शेयरों की कीमतों में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है।

Budget 2026 Impact: आज 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश किया। बजट स्पीच के समाप्त होते-होत सरकारी बैंकों के शेयरों की कीमतों में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। आइए समझते हैं कि बजट में ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह सरकारी बैंकों के शेयरों में इतना हलचल है?
6% लुढ़का पीएसयू बैंक इंडेक्स
बैंक ऑफ इंडिया में आज सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पीएसयू बैंक इंडेक्स बजट स्पीच के बाद 6 प्रतिशत नीचे लुढ़क गया। इंडियन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों में 5 से 6 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा पीएसयू बैंक इंडेक्स में योगदान करने वाले अन्य सरकारी बैंकों के शेयरों की कीमतों में 2 प्रतिशत से 5 प्रतिशत तक की गिरावट आई है।
क्या है इस गिरावट की वजह?
केंद्र सरकार की तरफ से वित्त वर्ष 2026-2027 के दौरान मार्केट से 17.20 लाख करोड़ रुपये उधार लिए जाएंगे। यह आंकड़ा उम्मीद से भी काफी अधिक है। अधिक उधारी की वजह से बॉन्ड यील्ड में तेजी देखने को मिलेगी। जोकि सरकारी बैंकों के लिए नकरात्मक स्थिति है। यही वजह है कि शेयर बाजारों में बजट स्पीच के बाद सरकारी बैंकों के शेयरों को बेचने की होड़ सी दिख रही है।
पिछले साल पीएसयू बैंक इंडेक्स में 30 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। लेकिन आज पीएसयू बैंक इंडेक्स में शामिल सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन