PSU Stock NMDC announced record date for bonus share check details here 16 साल बाद बोनस शेयर दे रही है सरकारी कंपनी, मिलेंगे 1 शेयर पर 2 शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट 31 दिसंबर से पहले, Business Hindi News - Hindustan
More

16 साल बाद बोनस शेयर दे रही है सरकारी कंपनी, मिलेंगे 1 शेयर पर 2 शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट 31 दिसंबर से पहले

  • Bonus Share: सरकारी कंपनी एनएमडीसी ने बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। इसके लिए तय रिकॉर्ड डेट इसी महीने है। बता दें, कंपनी एक शेयर पर 2 शेयर बोनस दे रही है।

Tue, 17 Dec 2024 02:13 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
16 साल बाद बोनस शेयर दे रही है सरकारी कंपनी, मिलेंगे 1 शेयर पर 2 शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट 31 दिसंबर से पहले

Bonus Share: सरकारी कंपनी एनएमडीसी (NMDC Share) ने बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी 1 शेयर पर 2 शेयर बोनस दे रही है। इस बोनस इश्यू के लिए आज यानी मंगलवार को एनएमडीसी ने रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दिया है। जोकि 31 दिसंबर से पहले ही है। बता दें, एनएमडीसी ने 16 साल बाद बोनस शेयर देने का फैसला किया है।

31 दिसंबर से पहले है रिकॉर्ड डेट

एक्सचेंज को दी जानकारी में एनएमडीसी ने बताया है कि 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 27 दिसंबर को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिस किसी के पास इस दिन कंपनी के शेयर रहेंगे उन्हें बोनस शेयर का लाभ मिलेगा। बता दें, Trendlyne के डाटा के अनुसार कंपनी में सरकार की कुल हिस्सेदारी सितंबर तिमाही तक 60 प्रतिशत से अधिक की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंपनी को छत्तीसगढ़ को मिला 187 करोड़ रुपये का काम, शेयर 4% चढ़ा

इससे पहले कंपनी ने 2008 में बोनस शेयर अपने निवेशकों को दिया था। 2 शेयर पर 1 शेयर बोनस दिया था। अब एक बार फिर से कंपनी एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेगी।

इस साल 2 बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी

बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी इस साल 2 बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। फरवरी में कंपनी ने एक शेयर पर 5.75 रुपये का डिविडेंड दिया था। वहीं, इस साल कंपनी ने एक शेयर पर 1.50 रुपये का डिविडेंड दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:19 दिसंबर को खुलने जा रहा है 6 कंपनियों का आईपीओ, यहां चेक करें प्राइस बैंड

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसी है?

दोपहर 2 बजे के करीब कंपनी के शेयर करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 230.55 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहे थे। पिछले 6 महीने के दौरान इस कंपनी के शेयरों की कीमतो में 13.81 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बीते एक साल में स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 18 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 5 साल में स्टॉक का भाव 141 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,