these 6 companies ipo going to open on 19 december check Price Band 19 दिसंबर को खुलने जा रहा है 6 कंपनियों का आईपीओ, चेक करें प्राइस बैंड सहित अन्य डीटेल्स, Business Hindi News - Hindustan
More

19 दिसंबर को खुलने जा रहा है 6 कंपनियों का आईपीओ, चेक करें प्राइस बैंड सहित अन्य डीटेल्स

IPO News Updates: प्राइमरी मार्केट में 19 दिसंबर को 6 कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इसमें 5 आईपीओ मेनबोर्ड का है। और एक आईपीओ एसएमई सेक्टर का है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इन कंपनियों के विषय में -

Tue, 17 Dec 2024 11:04 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
19 दिसंबर को खुलने जा रहा है 6 कंपनियों का आईपीओ, चेक करें प्राइस बैंड सहित अन्य डीटेल्स

प्राइमरी मार्केट में 19 दिसंबर को 6 कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इसमें 5 आईपीओ मेनबोर्ड का है। और एक आईपीओ एसएमई सेक्टर का है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इन कंपनियों के विषय में -

1- Transrail Lighting IPO

कंपनी का आईपीओ 19 दिसंबर को खुल रहा है। कंपनी के आईपीओ पर निवेशकों के पास 23 दिसंबर तक दांव लगाने का मौका रहेगा। इस आईपीओ का साइज 838.91 करोड़ रुपये का है। कंपनी के आईपीओ का साइज 838.91 करोड़ रुपये का है। Transrail Lighting IPO का प्राइस बैंड 410 रुपये से 432 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14,688 रुपये का दांव लगाना होगा।

ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 120 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

2- DAM Capital Advisors IPO

यह आईपीओ 19 दिसंबर से 23 दिसंबर तक खुला रहेगा। कंपनी का इश्यू पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 2.97 करोड़ शेयर जारी करने होंगे। कंपनी के आईपीओ का साइज 840.25 करोड़ रुपये का है।

इस आईपीओ का जीएमपी 108 रुपये प्रति शेयर है।

3- Mamata Machinery IPO

19 दिसंबर को ही ममता मशीनरी का आईपीओ खुलने जा रहा है। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 230 रुपये से 243 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 61 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14,823 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, कंपनी का आईपीओ 23 दिसंबर तक खुला रहेगा।

ममता मशीनरी आईपीओ का जीएमपी 111 रुपये है।

4- Sanathan Textiles

कंपनी ने आईपीओ के लिए 305 रुपये से 321 रुपये प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी के आईपीओ का लॉट साइज 46 शेयरों का है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14,766 रुपये का दांव लगाना होगा। कंपनी के आईपीओ का साइज 550 करोड़ रुपये का है। बता दें, 19 दिसंबर से 23 दिसंबर तक खुला रहेगा।

5- Concord Enviro

इस आईपीओ का प्राइस बैंड 665 रुपये से 701 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 21 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14,721 रुपये का दांव लगाना होगा। कंपनी के आईपीओ का साइज 500.33 करोड़ रुपये का है।

6- Newmalayalam Steel IPO

कंपनी के आईपीओ का साइज 41.76 करोड़ रुपये का है। कंपनी का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 19 दिसंबर से 23 दिसंबर तक ओपन रहेगा। बता दें, कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 85 रुपये से 90 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,