petrol prices cut in pakistan china nepal and myanmar when will fuel become cheaper in India पेट्रोल के दाम पाकिस्तान, चीन, नेपाल और म्यांमार में घटे, भारत में कब सस्ता होगा तेल?, Business Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल के दाम पाकिस्तान, चीन, नेपाल और म्यांमार में घटे, भारत में कब सस्ता होगा तेल?

Petrol Diesel Price Cut: पाकिस्तान में पेट्रोल की औसत कीमत 130.82 रुपये लीटर पर आ गई है। चीन में भी पेट्रोल सस्ता हुआ है। नेपाल और म्यांमार में पेट्रोल के दाम जून से कम हुए हैं।

Thu, 4 June 2026 07:59 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
पेट्रोल के दाम पाकिस्तान, चीन, नेपाल और म्यांमार में घटे, भारत में कब सस्ता होगा तेल?

Petrol Diesel Price Cut: कच्चा तेल 100 डॉलर के नीचे आने से आज पूरी दुनिया में पेट्रोल की औसत कीमत 147.90 रुपये प्रति लीटर से घटकर 145.99 रुपये पर आ गई है। जबकि, भारत में पेट्रोल की औसत कीमत करीब 108.71 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। ग्लोबल पेट्रोल प्राइस के आंकड़ों के मुताबिक अभी दुनिया के औसत रेट से भारत में पेट्रोल करीब 37.28 रुपये लीटर सस्ता मिल रहा है। अगर पड़ोसी देशों की बात करें तो पाकिस्तान, चीन, नेपाल और म्यांमार में पेट्रोल के दाम जून से कम हुए हैं। जबकि, बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका में तेल के दाम बढ़ गए हैं।

इन पड़ोसियों के यहां घट गए पेट्रोल के रेट

ग्लोबल पेट्रोल प्राइस के आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान में पेट्रोल की औसत कीमत 139.41 रुपये लीटर से घटकर 130.82 रुपये लीटर पर आ गई है। चीन में भी पेट्रोल सस्ता हुआ है। अब यहां पेट्रोल की कीमत 133.47 रुपये लीटर से घटकर 132.81 रुपये पर आ गया है। नेपाल में पेट्रोल भी पेट्रोल की कीमत 136.41 रुपये से 135.86 रुपये लीटर पर आ गई है। म्यांमार में पेट्रोल 142.54 रुपये से घटकर अब 140.20 रुपये लीटर पर आ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल 2.5 रुपये और महंगा होने की आशंका के बीच जारी हुए नए रेट

बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका में महंगा हुआ पेट्रोल

बांग्लादेश में पेट्रोल की कीमत 109.69 रुपये से बढ़कर 112.68 रुपये पर पहुंच गई है। जबकि, भूटान में आज पेट्रोल 109.73 रुपये पर स्थिर है। श्रीलंका में पेट्रोल के दाम 138.99 रुपये से बढ़कर 142.00 रुपये पर पहुंच गया है। भारत के पड़ोसी देशों में सबसे महंगा पेट्रोल श्रीलंका में ही है।

पड़ोसी देशों में क्या हैं डीजल के रेट

डीजल के मामले में पड़ोसी देशों की बात करें तो बंग्लादेश 1 लीटर डीजल की कीमत 90.10 रुपये से घटकर अब 89.36 रुपये प्रति लीटर पर आ गई है। भूटान में डीजल के दाम 100.77 रुपये से बढ़कर 104.68 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। जबकि, चीन में डीजल के दाम में मामूली गिरावट आई है। यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 119.92 रुपये से घटकर 119.33 रुपये पर आ गई है।

पाकिस्तान में डीजल का औसत रेट 139.07 रुपये लीटर से घटकर 130.48 रुपये पर आ गया है। वहीं, श्रीलंका में डीजल 135.45 से बढ़कर 137.12 और म्यांमार में 137.88 रुपये से उछलकर 140.13 लीटर पर पहुंच गया है। नेपाल में डीजल सस्ता हुआ है और यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 141.34 रुपये से घटकर 140.87 रुपये पर आ गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:US-ईरान युद्ध थमा तो सस्ता होगा पेट्रोल? 35% तक गिर सकते हैं कच्चे तेल के दाम

भारत में कब कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

जहां तक भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने का सवाल है तो अभी यहां मुश्किल लग रहा है। क्योंकि, जब युद्ध के दौरान जब पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल के दाम तेजी से बढ़ रहे थे तो इंडिया में चुनाव के कारण दाम स्थिर थे। दाम न बढ़े इसके लिए तब सरकार ने फौरन पेट्रोल-डीजल से 10-10 रुपये टैक्स घटा दिए थे। चुनाव खत्म होने के बाद मई में पेट्रोल-डीजल के दाम 4 बार में 7.50 रुपये बढ़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल 2.5 रुपये और हो सकता है महंगा, चार बार में ₹7.5 बढ़ चुके हैं दाम

अब रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने चेतावनी दी है कि तेल कंपनियों के घाटे को देखते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम में करीब 2.5 रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त बढ़ोतरी की जरूरत पड़ सकती है। अगर ऐसा होता है तो कुल बढ़ोतरी 10 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच जाएगी। भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम तभी कम होंगे जब, युद्ध समाप्त हो और कच्चा तेल 70 से 80 डॉलर प्रति बैरल पर आ जाए।

सबसे अधिक राहत भारत ने दी है

भारत अपने पड़ोसी देशों में एक मात्र ऐसा देश है, जो ईरान युद्ध के दौरान अपने नागरिकों को सबसे अधिक राहत दिया है। इस दुनिया के अधिकतर देशों के मुकाबले भी पेट्रोल-डीजल के दाम में मामूली बढ़ोतरी हुई। ग्लोबल पेट्रोल प्राइस के आंकड़ों के मुताबिक भारत में युद्ध के दौरान अब तक पेट्रोल के दाम में 7.4 और डीजल में 8.3 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी हुई है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,