petrol diesel new rates released amid fear of becoming expensive by rs 2 5 more definitely check पेट्रोल-डीजल 2.5 रुपये और महंगा होने की आशंका के बीच जारी हुए नए रेट, जरूर कर लें चेक, Business Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल-डीजल 2.5 रुपये और महंगा होने की आशंका के बीच जारी हुए नए रेट, जरूर कर लें चेक

Petrol Diesel Rates Today:  भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर पोर्ट ब्लेयर में है। जबकि, पोर्ट ब्लेयर में 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है। सबसे महंगा डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 106.06 रुपये और पेट्रोल 118.34 रुपये है।

Thu, 4 June 2026 06:37 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
पेट्रोल-डीजल 2.5 रुपये और महंगा होने की आशंका के बीच जारी हुए नए रेट, जरूर कर लें चेक

Petrol Diesel Rates Today: रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने चेतावनी दी है कि तेल पेट्रोल-डीजल के दाम में करीब 2.5 रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त बढ़ोतरी की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में आज पेट्रोल-डीजल के रेट जानना बेहद जरूरी हो गया है। इसके लिए आपको पेट्रोल पंप तक जाने की जरूरत नहीं है। यहां देखें कई शहरों के पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट...

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के आज के रेट

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट भी कर दी हैं। आज के रेट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर की लागत ₹1,200, लेकिन मिल रहा ₹913 में, सरकार दे रही बड़ी राहत

चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 और डीजल की कीमत मुंबई 97.83 रुपये है। यानी राहत की बात यह है कि पेट्रोल-डीजल के रेट में आज 4 जून को कोई बदलाव नहीं हुआ है। न महंगा हुआ और न ही सस्ता।

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के रेट

जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। बिकानेर में पेट्रोल 114.15 रुपये और डीजल 99.29 रुपये है। भरतपुर में पेट्रोल की कीमत 112.43 रुपये प्रति लीटर है। जबकि, यहां डीजल 97.54 रुपये लीटर बिक रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल 2.5 रुपये और हो सकता है महंगा, चार बार में ₹7.5 बढ़ चुके हैं दाम

बिहार में पेट्रोल-डीजल के रेट

पटना में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 112.70 रुपये और डीजल का दाम 99.87 रुपये है। अररिया में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 115.07 रुपये और डीजल की कीमत 101.08 रुपये है।

उत्तर प्रदेश में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत

अयोध्या में पेट्रोल 102.4 और डीजल 97.87 रुपये लीटर है। आगरा में पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 95.02 रुपये लीटर है। लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत आज 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर है। प्रयागराज में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.82 और डीजल की 95.33 रुपये है। गोरखपुर में पेट्रोल के रेट 102.13 और डीजल के 95.62 रुपये हैं।

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के आज के रेट

भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल की 99.74 पर है। गुना में पेट्रोल आज 115.44 रुपये तो डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पार है। इंदौर में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 114.61 और डीजल की 99.70 रुपये है।

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट

बीलासपुर में पेट्रोल 108.76 रुपये और डीजल 102.02 रुपये लीटर है। रायपुर पेट्रोल 107.96 और डीजल 101.17 रुपये लीटर है। बीजापुर में पेट्रोल 109.69 रुपये और डीजल 102.99 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:US-ईरान युद्ध थमा तो सस्ता होगा पेट्रोल? 35% तक गिर सकते हैं कच्चे तेल के दाम

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों आज मामूली राहत है। ब्रेंट क्रूड 0.69 डॉलर प्रति बैरल सस्ता होकर 97.12 डॉलर पर आ गया है। जबकि, WTI में 0.55 डॉलर प्रति बैरल की कमी हुई है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक आज यह 95.47 डॉलर प्रति बैरल पर है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,