पेनी स्टॉक आज 5% उछला, FII ने खरीदे 18.25 करोड़ रुपये के शेयर
Davangere Sugar के शेयरों की कीमतों में आज शुक्रवार को 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस पेनी स्टॉक में FII ने 18 करोड़ रुपये से अधिक का इनवेस्टमेंट किया है।

Penny Stocks: शुक्रवार को पेनी स्टॉक Davangere Sugar के शेयरों की कीमतों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह मॉरिसस की फंड कंपनी के द्वारा किया गया निवेश है। मॉरिशस के फंड कंपनी क्राफ्ट एमर्जिंग मार्केट फंड पीसीसी ने Davangere Sugar के 5 करोड़ शेयर खरीदे हैं। यह खरीदारी ब्लॉक डील के जरिए हुई है। बता दें, कंपनी के बीच यह डील 14 मई 2026 को हुई है।
यह इनवेस्टमेंट Citadel Capital Fund और Elite Capital Fund के बीच बंटा है। दोनों ने मिलाकर 2.5-2.5 करोड़ शेयर खरीदे हैं। यह ट्रांजैक्शन 3.65 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से किया गया है। इस डील की कुल वैल्यू 18.25 करोड़ रुपये की हुई है।
4 रुपये के स्तर तक पहुंच गया था भाव
Davangere Sugar के शेयर आज शुक्रवार को बीएसई में 3.84 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 4 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद कंपनी के शेयरों में नरमी देखने को मिली। Davangere Sugar का 52 वीक हाई 5.48 रुपये और 52 वीक लो लेवल 2.72 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 551.98 करोड़ रुपये का है। बता दें, कल गुरुवार को कंपनी के शेयरों की कीमतों में 6 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई थी।
पिछले 1 साल में पेनी स्टॉक का कैसा रहा प्रदर्शन?
बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 4.86 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 2.65 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
दो साल में Davangere Sugar के शेयरों का दाम 59 प्रतिशत और तीन साल में 24 प्रतिशत गिरा है। हालांकि, इसके बाद भी इस पेनी स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 191 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
10 टुकड़ों में बंट चुका है शेयर
Davangere Sugar के शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में हो चुका है। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया।
कंपनी की सितंबर तिमाही की शेयरहोल्डिंग्स के अनुसार प्रमोटर्स के पास 41.64 प्रतिशत और पब्लिक के पास 58.36 प्रतिशत हिस्सा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। लाइव हिन्दुस्तान यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन