petrol diesel price today 2 April how does petrol priced at rs 74 97 in delhi end up costing rs 94 77 पेट्रोल-डीजल के आज के क्या हैं रेट? दिल्ली में ₹74.97 का पेट्रोल कैसे ₹94.77 का हो जाता है?, Business Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल-डीजल के आज के क्या हैं रेट? दिल्ली में ₹74.97 का पेट्रोल कैसे ₹94.77 का हो जाता है?

Petrol Diesel Price 2 April: आज भी IOCL, HPCL, भारत पेट्रोलियम समेत ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए हैं। भारत में सबसे सस्ता तेल पोर्ट ब्लेयर में है। यहां पेट्रोल ₹82.46 प्रति लीटर है तो डीजल ₹78.05 प्रति लीटर।

Thu, 2 April 2026 06:25 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
पेट्रोल-डीजल के आज के क्या हैं रेट? दिल्ली में ₹74.97 का पेट्रोल कैसे ₹94.77 का हो जाता है?

Petrol Diesel Price 2 April: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध जल्द खत्म करने के संकेतों के बाद से कच्चे तेल में गिरावट है और यह 100 डॉलर के नीचे आ गया है। वहीं, रोजाना की तरह आज भी IOCL, HPCL, भारत पेट्रोलियम समेत ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए हैं। भारत में सबसे सस्ता तेल पोर्ट ब्लेयर में है। यहां पेट्रोल ₹82.46 प्रति लीटर है तो डीजल ₹78.05 प्रति लीटर।

2 अप्रैल की सुबह छह बजे जारी रेट के मुताबिक दिल्ली के इंडियन ऑयल के पंपों पर साधारण पेट्रोल की रिटेल कीमत ₹94.77 और डीजल 87.67 रुपये लीटर है। जबकि, XP95 पेट्रोल 101.89 और XG डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर है। यानी आज पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई और रेट पर पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

पेट्रोल पर कितना टैक्स

दिल्ली में 1 अप्रैल 2026 से पेट्रोल की कीमत तय करने में कई हिस्से शामिल हैं। सबसे पहले डीलर्स को बिना वैट के जो बेस प्राइस दिया जाता है। इंडियन ऑयल द्वारा जारी डेटा के मुताबिक यह ₹74.97 प्रति लीटर है। इसके ऊपर औसतन ₹4.40 प्रति लीटर डीलर कमीशन जोड़ा गया है। इसके बाद वैट (जिसमें डीलर कमीशन पर लगने वाला टैक्स भी शामिल है) ₹15.40 प्रति लीटर लगाया गया है। इन सभी को मिलाकर दिल्ली में आज 1 अप्रैल को पेट्रोल की खुदरा कीमत करीब ₹94.77 प्रति लीटर बैठती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीपीएफ एकाउंट है या खोलना चाहते हैं तो 5 अप्रैल की डेडलाइन न चूकें

डीजल पर कितना टैक्स

डीजल की कीमत भी इसी तरह तय होती है, जिसमें सबसे पहले डीलर्स का कमीशन, वैट आदि जुड़े होते हैं। IOC के मुताबिक दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत ₹87.67 है। इसका बेस प्राइस बिना वैट के ₹71.81 प्रति लीटर है। इसके बाद औसतन ₹3.03 प्रति लीटर डीलर कमीशन और फिर वैट (जिसमें कमीशन पर टैक्स भी शामिल है) ₹12.83 प्रति लीटर शामिल है।

दिल्ली से कितना महंगा है पश्चिम बंगाल में पेट्रोल-डीजल

दिल्ली के मुकाबले पश्चिम बंगाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 10 रुपये अधिक है। आज दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में ₹ 104.99 लीटर पेट्रोल बिक रहा है। जबकि, डीजल 91.81 रुपये लीटर।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में आज बंपर उछाल की 5 वजहें, जिनसे सेंसेक्स-निफ्टी को मिली रफ्तार

अलीपुर में पेट्रोल ₹ 104.99 प्रति लीटर, बहरामपुर में ₹ 106.12, बांकुड़ा में ₹ 105.19, बारासात में ₹ 105.24, वर्धमान में ₹ 105.33, कूचबिहार में ₹ 106.14, हुगली में ₹ 105.52, हावड़ा में ₹ 104.99, कोलकाता में ₹ 104.99, कृष्णानगर में ₹ 106.07, मेदिनीपुर में ₹ 105.37, पुरुलिया में ₹ 106.05, रायगंज में ₹ 105.36, सूरी में ₹ 105.43 और तामलुक में ₹ 104.61 प्रति लीटर है। सभी शहरों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,