do not miss the deadline of april 5 if you have or want to open a ppf account पीपीएफ एकाउंट है या खोलना चाहते हैं तो 5 अप्रैल की डेडलाइन न चूकें, Business Hindi News - Hindustan
More

पीपीएफ एकाउंट है या खोलना चाहते हैं तो 5 अप्रैल की डेडलाइन न चूकें

PPF News: अगर आपका पीपीएफ खाता है या आप खोलने की सोच रहे हैं, तो 5 अप्रैल से पहले इसमें इन्वेस्ट करना बहुत जरूरी है। अगर आप 5 अप्रैल के बाद जमा करते हैं, तो आपको उस महीने का ब्याज नहीं मिलेगा और ब्याज अगले महीने से शुरू होगा।

Wed, 1 April 2026 11:18 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
पीपीएफ एकाउंट है या खोलना चाहते हैं तो 5 अप्रैल की डेडलाइन न चूकें

अगर आपका पीपीएफ खाता है या आप खोलने की सोच रहे हैं, तो 5 अप्रैल तक इसमें इन्वेस्ट करना बहुत जरूरी है। क्योंकि, पीपीएफ का ब्याज हर महीने की 5 तारीख से लेकर महीने के अंत तक के सबसे कम बैलेंस पर तय होता है। अगर आप 5 अप्रैल से पहले पैसे जमा कर देते हैं तो आपका पूरा पैसा अप्रैल से ही ब्याज कमाने लगता है, लेकिन अगर आप 5 अप्रैल के बाद जमा करते हैं, तो आपको उस महीने का ब्याज नहीं मिलेगा और ब्याज अगले महीने से शुरू होगा।

क्या है पीपीएफ

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक लंबी अवधि की बचत योजना है, जो अच्छे ब्याज और टैक्स में छूट के कारण काफी लोकप्रिय है। यह खास तौर पर रिटायरमेंट के लिए एक सुरक्षित निवेश माना जाता है। अभी अप्रैल–जून 2026 तिमाही के लिए इसमें 7.1% ब्याज मिल रहा है और इस पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स फ्री होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलपीजी, एटीएम, फास्टैग से लेकर पैन कार्ड तक; आज से हुए बड़े बदलाव

जल्दी निवेश करने का फायदा

हर साल सिर्फ कुछ दिन पहले निवेश करने से आपको लंबी अवधि में बड़ा फायदा मिलता है। यह अंतर धीरे-धीरे चक्रवृद्धि ब्याज के कारण बढ़ता जाता है। अगर आप हर साल 1.5 लाख रुपये अप्रैल की शुरुआत में निवेश करते हैं, तो आपका पैसा ज्यादा समय तक बढ़ता है और अंत में बड़ी राशि बनती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इनकम टैक्स में 7 बड़े बदलाव: आज से बदल गया टैक्स का पूरा गणित

15 साल में कितना फर्क पड़ेगा

मान लीजिए आप हर साल 1.5 लाख रुपये निवेश करते हैं। अगर आप हर साल 1 से 5 अप्रैल के बीच निवेश करते हैं तो 15 साल में आपका कुल निवेश 22.5 लाख रुपये लगभग 40.68 लाख रुपये बन जाता है। इसमें करीब 18.18 लाख रुपये ब्याज के रूप में मिलते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हर किस्त पूरे साल ब्याज कमाती है और पहली किस्त पूरे 15 साल तक बढ़ती है।

अगर आप हर साल देर से यानी साल के अंत में निवेश करते हैं, तो वही पैसा लगभग 37.80 लाख रुपये तक ही पहुंचता है और ब्याज करीब 15.31 लाख रुपये ही मिलता है। यानी सिर्फ निवेश के समय में देरी करने से आपको लगभग 2.9 लाख रुपये का नुकसान हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ और महंगा, चांदी के गिरे भाव, जानें बदलाव के कारण

पैसा सही समय पर जमा करना भी जरूरी

पीपीएफ में निवेश करते समय सिर्फ पैसा जमा करना ही नहीं, बल्कि सही समय पर जमा करना भी उतना ही जरूरी है। अगर आप हर साल 5 अप्रैल से पहले निवेश करते हैं, तो आपका पैसा ज्यादा समय तक काम करता है और आपको बेहतर रिटर्न मिलता है। छोटी-सी टाइमिंग की यह आदत लंबे समय में बड़ा फायदा दे सकती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,