पेट्रोल पर ₹5.5, डीजल पर ₹4.5 और LPG 650 का हो रहा कंपनियों को नुकसान, क्या फिर बढ़ने वाले हैं दाम?
Petrol Diesel Price hike news: रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोल पर 5.5 रुपये प्रति लीटर, डीजल पर 4.5 रुपये प्रति लीटर और एलपीजी पर 650 रुपये प्रति लीटर का नुकसान तेल कंपनियों को हो रहा है।

Petrol Diesel Price hike news: मई के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 बार इजाफा हुआ था। लेकिन पिछले एक हफ्ते से कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने नहीं की है। आने वाले समय मे पेट्रोल और डीजल के रेट में और बढ़ोतरी हो सकती है। मौजूदा परिस्थितियों में तेल कंपनियों को 12 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। ऐसे में इस नुकसान की भरपाई के लिए तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल का रेट फिर से बढ़ाया जा सकता है।
पेट्रोल और डीजल पर कितना हो रहा है नुकसान (Petrol Diesel Loss)
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार इस समय तेल कंपनियों के पेट्रोल पर 5.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 4.5 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। ऐसे में इसकी भरपाई के लिए तेल कंपनियां कीमतों को बढ़ा सकती हैं। बता दें, मई के महीने में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 7.5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है।
कच्चे तेल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल के पार (Crude oil price)
युद्ध शुरू होने से पहले इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब था। जोकि अब 100 डॉलर के पार पहुंच गया है। यही वजह है कि तेल कंपनियों नुकसान का सामना कर रही हैं। सरकार के अनुसार इंडियन ऑयल कारपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन हर दिन मिलाकर 550 करोड़ रुपये का नुकसान झेल रही हैं।
LPG पर हो रहा है 650 रुपये का नुकसान
1 जून 2026 को पेट्रोलियम मिनिस्ट्री की ज्वाइंट सेक्रेटी सुजाता शर्मा ने बताया कि इंटरनेशनल कीमतें बढ़ने की वजह से एलपीजी सिलेंडर पर कंपनियों को 650 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, एविएशन टरबाइन फ्यूल पर कंपनियों को 30 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।
76 दिन तक नहीं बढ़ा पेट्रोल और डीजल का रेट
युद्ध शुरू होने के बाद कच्चे तेल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया था। लेकिन 76 दिन तक सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया। युद्ध शुरू होने के बाद पेट्रोल और डीजल का रेट 4 बार बढ़ा है। वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार बढ़ोतरी देखने को मिली है।
1 जून को एक बार फिर से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 40 रुपये बढ़ा दिया गया था। इससे पहले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 900 रुपये का इजाफा हुआ था। मार्च से अबतक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 47 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है।




साइन इन