8th Pay Commission what is fitment factor is it 4 how may Basic pay will increase 8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन में 4 होगा फिटमेंट फैक्टर? जानें कितना बढ़ सकता है बेसिक पे, Business Hindi News - Hindustan
More

8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन में 4 होगा फिटमेंट फैक्टर? जानें कितना बढ़ सकता है बेसिक पे

8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन में कर्मचारियों के लिए क्या फिटमेंट फैक्टर होगा इसकी इस समय खूब चर्चा हो रही है। कुछ कर्मचारी संगठन ने 4 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। 

Tue, 2 June 2026 08:59 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन में 4 होगा फिटमेंट फैक्टर? जानें कितना बढ़ सकता है बेसिक पे

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की समय खूब चर्चा कर्मचारियों के बीच हो रही है। इसमें भी सबसे अधिक बात फिटमेंट फैक्टर को लेकर की जा रही है। 7वें पे कमीशन के दौरान फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। वहीं, 6वें वेतन आयोग के दौान 1.86 फिटमेंट फैक्टर रखा गया था। जोकि 20 साल पहले था। यही वजह है कि 8वें वेतन आयोग के लिए कम से कम 2.57 फिटमेंट फैक्टर रखने की उम्मीद सरकारी कर्मचारी कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर? (8th Pay Commission Fitment Factor)

फिटमेंट फैक्टर के जरिए ही बेसिक और पेंशन में रिवीजन किया जाता है। इसका सीधा प्रभाव नई सैलरी स्ट्रक्चर होता है। आइए जानते हैं क्या इसका फॉर्मूला -

मौजूदा बेसिक पे x फिटमेंट फैक्टर = नया बेसिक पे

इस फॉर्मूला का सीधा अर्थ है कि मौजूदा बेसिक पे का फिटमेंट फैक्टर से गुणांक के बाद जो परिणाम आएगा वही 8वें वेतन आयोग के लिए कर्मचारियों की सैलरी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाजार में गिरावट के उलट यह स्टॉक 18% चढ़ा, शेयर 52 वीक हाई पर

एक्सपर्ट्स के क्या हैं विचार?

बैंकबाजार के सीईओ अधिल शेट्टी कहते हैं, “7वें वेतन आयोग ने 2016 में 2.57 फिटमेंट फैक्टर तय किया था। एक दशक के बाद बढ़ती महंगाई आदि को ध्यान में रखा जाए। जिससे कर्मचारियों की सैलरी पर उसका असर दिखे। 8वें पे कमीशन के दौरान कोई भी संशोधन ऐसा हो कि करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स को उसका आसानी से फायदा मिल सके।”

उन्होंने आगे कहा, “ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिटमेंट फैक्टर इस बार 2.28 से 2.86 रह सकता है। ऐसे में बेसिक पे कर्मचारियों का 18000 रुपये से 51480 रुपये तक बढ़ सकता है।” हालांकि, कर्मचारियों से जुड़े संगठन इससे अधिक सैलरी रिवीजन की मांग लगातार कर रहे हैं। उनका कहना है कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में हर 10 साल के बाद रिवीजन होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:19.50% चढ़ा मुकुल अग्रवाल के निवेश वाली कंपनी का शेयर, नेट प्रॉफिट 143% बढ़ा

कर्मचारी संगठन कितना डिमांड कर रहे हैं?

बीपीएमएस ने 4 फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की है। अगर ऐसा होता है तो बेसिक पे 72000 रुपये तक बढ़ सकता है। NCJCM स्टाफ साइड और AIDEF ने 3.822 फिटमेंट फैक्टर की डिमांड की है। इससे 69000 रुपये तक बेसिक पे बढ़ जाएगा। महाराष्ट्र ओल्ड पेंशन ऑर्गेनाइजेशन ने 3.8 फिटमेंट फैक्टर की डिमांड की है। इससे बेसिक पे 68400 रुपये से 65000 रुपये तक बढ़ सकता है।

एफएनपीओ ने फिटमेंट फैक्टर 3 से 3.25 करने की मांग की है। इससे प्रस्तावित बेसिक पे 54000 रुपये से 58500 रुपये तक बढ़ सकता है। AITUC ने कम से कम 3 फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की है। इससे बेसिक पे 54000 रुपये तक बढ़ सकता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,