petrol diesel new Rates Today 10 june crude oil prices on fire due to attack on Iran Petrol Diesel Rates Today: पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट, ईरान पर हमले से कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, Business Hindi News - Hindustan
More

Petrol Diesel Rates Today: पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट, ईरान पर हमले से कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग

Petrol Diesel Rates Today: आज सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों BPCL, HPC और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट नए रेट जारी कर दी हैं। लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत आज 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर है। अयोध्या में पेट्रोल 102.4 और डीजल 97.87 रुपये लीटर है।

Wed, 10 June 2026 06:34 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Petrol Diesel Rates Today: पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट, ईरान पर हमले से कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग

Petrol Diesel Rates Today: ईरान पर अमेरिका के ताजा हमलों के चलते कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर आग लग गई है। अभी मंगलवार को ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया था और आज सुबह 6 बजे के करीब 1.56 डॉलर प्रति बैरल उछलकर 93.01 डॉलर पर पहुंच गया।

पेट्रोल-डीजल के रेट नए रेट जारी

इस तेजी के बीच आज सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों BPCL, HPC और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट नए रेट जारी कर दी हैं। राहत की बात यह है कि दोनों ईंधनों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर पोर्ट ब्लेयर में है। जबकि, पोर्ट ब्लेयर में 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है। सबसे महंगा डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 106.06 रुपये और पेट्रोल 118.34 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश में कहां सबसे महंगा और कहां सबसे सस्ता है घरेलू गैस सिलेंडर? जानिए ताजा रेट

डीजल पर 30 और पेट्रोल पर 6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान

मई 2026 में पेट्रोल और डीजल के चार बार बढ़े। अबतक ये करीब 7.50 -7.50 रुपये लीटर महंगे हो चुके हैं। इसके बावजूद भारत के पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को अभी भी भारी अंडर-रिकवरी झेलनी पड़ रही है। डीजल पर लगभग 30 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर लगभग 6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। इस वजह से तेल कंपनियों को रोजाना 600-700 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

उत्तर प्रदेश में 1 लीटर पेट्रोल-डीजल की कीमत

लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत आज 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर है। अयोध्या में पेट्रोल 102.4 और डीजल 97.87 रुपये लीटर है। गोरखपुर में पेट्रोल के रेट 102.13 और डीजल के 95.62 रुपये हैं। प्रयागराज में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.82 और डीजल की 95.33 रुपये है। आगरा में पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 95.02 रुपये लीटर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10.58 करोड़ से अधिक LPG सिलेंडर के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, ₹1500 का झटका

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के आज के रेट

IOC द्वारा जारी आज के रेट के मुताबिक दिल्ली में सामान्य पेट्रोल का रेट 102.12 रुपये लीटर है। जबकि, डीजल 95.20 रुपये लीटर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.77 रुपये और डीजल की 99.55 रुपये लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 और डीजल की कीमत 97.83 रुपये है।

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के रेट

राजधानी जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। वहीं, भरतपुर में पेट्रोल की कीमत 112.43 रुपये प्रति लीटर है। जबकि, यहां डीजल 97.54 रुपये लीटर बिक रहा है। बिकानेर में पेट्रोल 114.15 रुपये और डीजल 99.29 रुपये है।

बिहार में 1 लीटर पेट्रोल-डीजल के रेट

अररिया में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 115.07 रुपये और डीजल की कीमत 101.08 रुपये है। पटना में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 112.70 रुपये और डीजल का दाम 99.87 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार ने LPG गैस सब्सिडी के नियम बदले, अब सिर्फ इतने सिलेंडर पर मिलेगी छूट

एमपी में पेट्रोल-डीजल के दाम

इंदौर में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 114.61 और डीजल की कीमत 99.70 रुपये है। भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल की 99.74 पर है। गुना में पेट्रोल आज 115.44 रुपये तो डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पार है।

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के रेट

बीलासपुर में पेट्रोल 108.76 रुपये और डीजल 102.02 रुपये लीटर है। रायपुर पेट्रोल 107.96 और डीजल 101.17 रुपये लीटर है। बीजापुर में पेट्रोल 109.69 रुपये और डीजल 102.99 रुपये है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,