petrol and diesel price cheap 22 rs in pakistan check latest rate list पेट्रोल और डीजल के दाम घटे, इस सरकार ने बड़ी कटौती का किया ऐलान, Business Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल और डीजल के दाम घटे, इस सरकार ने बड़ी कटौती का किया ऐलान

भारत के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये से 115 रुपये के बीच में हैं। वहीं, डीजल भी 95 रुपये से 105 रुपये के बीच में है। वहीं, पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग 4 गुना ज्यादा हैं।

Sat, 30 May 2026 10:53 AMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
पेट्रोल और डीजल के दाम घटे, इस सरकार ने बड़ी कटौती का किया ऐलान

ग्लोबल टेंशन के बीच भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए गए हैं। इस बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग के बाद से ही पाकिस्तान की सरकार हर शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा कर रही है।

कितनी हुई कटौती

पाकिस्तान में पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल (HSD), दोनों की कीमतों में प्रति लीटर 22 रुपये की कटौती की घोषणा की गई। यह लगातार तीसरा हफ्ता है जब सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए हैं। सरकार ने इससे पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तत्काल प्रभाव से प्रति लीटर 6-7 रुपये की कटौती की थी। पिछली कटौती के बाद HSD की कीमत 402.78 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 403.78 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। अब 22 रुपये की एक और कटौती से HSD की नई कीमत लगभग 380 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत लगभग 381 रुपये प्रति लीटर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनिल अंबानी की कंपनी के खिलाफ पहली चार्जशीट दायर, CBI का बड़ा एक्शन
ये भी पढ़ें:बाजार उम्मीद से ज्यादा दौड़ रहा... AI को लेकर RBI के पूर्व गवर्नर की चेतावनी

वहीं, मिट्टी के तेल की कीमत 313.44 रुपये से घटाकर 272 रुपये की गई है। बता दें कि पेट्रोल का इस्तेमाल मुख्य रूप से निजी परिवहन, छोटी गाड़ियों, रिक्शा और दोपहिया वाहनों में होता है, और इसका मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग के बजट पर सीधा असर पड़ता है। हाई-स्पीड डीजल का इस्तेमाल मुख्य रूप से भारी परिवहन क्षेत्र और बड़े जनरेटरों में किया जाता है।

पीएमओ का आया बयान

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इस ताजा कटौती की घोषणा प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा जारी एक बयान में किया गया। इस बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री शहबाज ने वादा किया था कि जैसे ही लोगों को राहत देने की गुंजाइश बनेगी, उन्हें यह राहत दी जाएगी। वह वादा पूरा कर दिया गया है। PM शहबाज के हवाले से कहा गया है कि लोगों को राहत देना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

भारत में क्या हैं कीमतें?

भारत के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये से 115 रुपये के बीच में हैं। वहीं, डीजल भी 95 रुपये से 105 रुपये के बीच में है। मई महीने में ही सिर्फ पेट्रोल की कीमतों में 7.38 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 7.48 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। विश्लेषकों के अनुसार, ईंधन की कीमतों में यह वृद्धि परिवहन, भंडारण और आंशिक रूप से बिजली जैसे क्षेत्रों की लागत बढ़ाकर महंगाई पर सीधा असर डालेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG संकट की आहट, मोदी सरकार ने तेल कंपनियों को दिया ये आदेश

बता दें कि ईंधन के दाम में अप्रैल, 2022 से कोई कोई वृद्धि नहीं हुई थी बल्कि मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गयी थी। आखिरी बार कीमतों में वृद्धि अप्रैल, 2022 में हुई थी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,