Persistent Systems Ltd annouced 22 rupee dividend check record date here 33वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, होगा 1 शेयर पर 22 रुपये का फायदा, रिकॉर्ड डेट नजदीक, Business Hindi News - Hindustan
More

33वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, होगा 1 शेयर पर 22 रुपये का फायदा, रिकॉर्ड डेट नजदीक

Dividend Stock: परसिसटेंट सिस्टम्स लिमिटेड (Persistent Systems Ltd) ने फिर से डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 22 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड का ऐलान कंपनी ने आज 20 जनवरी को किया है।

Tue, 20 Jan 2026 04:57 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
33वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, होगा 1 शेयर पर 22 रुपये का फायदा, रिकॉर्ड डेट नजदीक

Dividend Stock: परसिसटेंट सिस्टम्स लिमिटेड (Persistent Systems Ltd) ने फिर से डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 22 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड का ऐलान कंपनी ने आज 20 जनवरी को किया है। बता दें, यह 33वीं बार होगा जब कंपनी शेयर बाजारों में एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी।

इसी महीने रिकॉर्ड डेट

परसिसटेंट सिस्टम्स के स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी के बोर्ड ने 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 22 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस अंतरिम डिविडेंड के लिए कंपनी ने 27 जनवरी दिन मंगलवार को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झुनझुनवाला के निवेश वाला स्टॉक 1 हफ्ते में 45% चढ़ा, काट रहा गदर

पहली बार कंपनी ने कब दिया था डिविडेंड

एनएसई के डाटा के अनुसार कंपनी के शेयर 3 मई 2010 को पहली बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 1.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। वहीं, आखिरी बार 14 जुलाई 2025 को परसिसटेंट सिस्टम्स के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 15 रुपये का डिविडेंड दिया था।

बोनस शेयर भी दे चुकी है कंपनी

इस डिविडेंड देने वाली कंपनी ने एक बार निवेशकों को बोनस शेयर भी दिया था। साल 2015 में कंपनी की तरफ से बोनस शेयर बांटा गया था। परसिसटेंट सिस्टम्स ने तब एक शेयर पर 1 शेयर बोनस दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 पर 4 शेयर बोनस देने जा रही है कंपनी, 6 महीने में पैसा डबल

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

परसिसटेंट सिस्टम्स का शेयर बीएसई में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 6306 रुपये के लेवल पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 3.53 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, परसिसटेंट सिस्टम्स के शेयरों की कीमतों में तीन साल में 483 प्रतिशत और 5 साल में 1444 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,