₹66 तक जाएगा यह सस्ता शेयर… 3 ब्रोकरेज दे रहे खरीदने की सलाह
सैगिलिटी के शेयर में करीब 2 पर्सेंट की तेजी आई और भाव 40.55 रुपये पर पहुंच गया। नोमुरा ने सैगिलिटी के शेयर पर ‘बाय’ रेटिंग दी और 55 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। मोतीलाल ओसवाल ने टारगेट प्राइस 58 रुपये, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस 66 रुपये दिया है।

बाजार में बिकवाली के बीच कुछ पेनी कैटेगरी के शेयरों में तेजी आई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को हेल्थकेयर सर्विस सेक्टर की कंपनी सैगिलिटी के शेयर में करीब 2 पर्सेंट की तेजी आई और भाव 40.55 रुपये पर पहुंच गया। अहम बात है कि शेयर को लेकर एक्सपर्ट भी बुलिश हैं। आइए जान लेते हैं शेयर का टारगेट प्राइस।
किस ब्रोकरेज का क्या है टारगेट प्राइस?
अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने सैगिलिटी के शेयर पर ‘बाय’ रेटिंग दी और 55 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इसके अलावा, घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने भी शेयर का टारगेट प्राइस 58 रुपये तय किया है। इसी तरह, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस 66 रुपये दिया है।
नोमुरा का मानना है कि हेल्थकेयर सेक्टर में तेजी से बढ़ रहे एआई आधारित बदलाव का Sagility को बड़ा फायदा मिल सकता है। ब्रोकरेज ने कहा कि क्लाइंट्स अब पारंपरिक ट्रांजैक्शन आधारित मॉडल से हटकर रिजल्ट आधारित मॉडल की ओर बढ़ रहे हैं, जहां एंड-टू-एंड सेवाएं देने वाली कंपनियों को प्राथमिकता मिल रही है। सैगिलिटी की कुल आय का लगभग 30% हिस्सा एंगेजमेंट सर्विसेज से आता है, जिस पर एआई का तत्काल बड़ा असर पड़ने की संभावना कम बताई गई है। इसकी वजह हेल्थकेयर सेक्टर के जटिल नियम और प्रक्रियाएं हैं। हालांकि, एआई टूल्स जैसे Agent Assist ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि हमने सैगिलिटी के इन्वेस्टर डे 2026 में हिस्सा लिया, जहां मैनेजमेंट की चर्चाएं पेयर और प्रोवाइडर ऑफरिंग, US हेल्थकेयर इकोसिस्टम में चल रहे बदलाव, मुनाफे पर दबाव, क्लाइंट की बदलती प्राथमिकताओं और AI की रणनीतिक भूमिका पर केंद्रित थीं। हमें उम्मीद है कि सैगिलिटी कम से लेकर लो-टू-मिड तक की ग्रोथ हासिल करेगी। ब्रोकेरज के मुताबिक FY25-28 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू/EBIT/PAT CAGR 20%/28%/23% रहेगा।
कंपनी के बारे में
सैगिलिटी एक टेक्नोलॉजी-ड्रिवन हेल्थकेयर सॉल्यूशंस प्रोवाइडर है, जो मुख्य रूप से अमेरिकी इंश्योरेंस कंपनियों (पेयर्स) को सेवाएं देता है। इसका कंपनी की आय में लगभग 90% योगदान है। दिसंबर तिमाही तक कंपनी के पास 81 क्लाइंट ग्रुप थे।
शेयरहोल्डिंग पैटर्न
शेयरहोल्डिंग पैटर्न पर नजर डालें तो कंपनी के प्रमोटर्स के पास 50.95 फीसदी हिस्सेदारी तो पब्लिक शेयरहोल्डिंग 49.05 फीसदी है। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) की हिस्सेदारी दिसंबर 2024 के 7.25% से बढ़कर दिसंबर 2025 में 21.35% तक पहुंच गई है। विदेशी निवेशकों (FIIs) की हिस्सेदारी भी इसी अवधि में 3.77% से बढ़कर 10.25% हो गई है।




साइन इन