digital maping CE info systems or mapmyindia shares upside 97 percent check target price अभी की कीमत से 97% उछलेगा यह शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- खरीदो, होगा बड़ा फायदा, Business Hindi News - Hindustan
More

अभी की कीमत से 97% उछलेगा यह शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- खरीदो, होगा बड़ा फायदा

बीएसई पर शेयर की कीमत 1154 रुपये है लेकिन एलारा सिक्योरिटीज का अनुमान है कि इसमें अभी 97% तक की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज हाउस ने शेयर के लिए ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है। वहीं, टारगेट प्राइस ₹2,273 तय कर दिया गया है।

Wed, 18 Feb 2026 07:51 AMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
अभी की कीमत से 97% उछलेगा यह शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- खरीदो, होगा बड़ा फायदा

CE info systems share price: डिजिटल मैपिंग और लोकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी CE इंफो सिस्टम्स (मैपमायइंडिया) के शेयर भले ही अभी सुस्त हों लेकिन इसको लेकर ब्रोकरेज बुलिश हैं। बीएसई पर शेयर की वर्तमान कीमत 1154 रुपये है लेकिन एलारा सिक्योरिटीज का अनुमान है कि इसमें अभी 97% तक की तेजी आ सकती है।

क्या है टारगेट प्राइस?

ब्रोकरेज हाउस एलारा सिक्योरिटीज ने शेयर के लिए ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है। वहीं, टारगेट प्राइस ₹2,273 तय कर दिया गया है। वर्तमान कीमत के आधार पर शेयर में करीब 97% अपसाइड का अनुमान है। मई 2025 में शेयर की कीमत 2,165 रुपये तक पहुंच गई थी। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 1,142.15 रुपये है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

CE इंफो सिस्टम्स का परिचालन राजस्व वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में पिछले वर्ष की इसी तिमाही के ₹114.5 करोड़ से 18.2% घटकर ₹93.7 करोड़ रह गया। कुल आय वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में पिछले वर्ष की इसी अवधि के ₹123.9 करोड़ से 15.9% घटकर ₹104.2 करोड़ रह गई। इसका एबिटा वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में 35.8% की वार्षिक गिरावट के साथ ₹26.8 करोड़ रह गया।

वहीं, वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में यह ₹41.7 करोड़ था। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में एबिटा मार्जिन 28.6% रहा जबकि वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में यह 36.4% था। हालांकि, ऑर्डर बुक में मजबूती से मांग की स्पष्टता बनी हुई है। कंपनी की ऑर्डर बुक बढ़कर ₹17.7 अरब हो गई है, जो मार्च 2025 के ₹15 अरब से अधिक है। प्रबंधन का कहना है कि Q4 में ऑर्डर इनफ्लो मजबूत है और FY28 तक ₹10 अरब रेवेन्यू लक्ष्य हासिल करने की दिशा में कंपनी आगे बढ़ रही है।

क्या कहा कंपनी के सीएमडी ने?

सीएमडी राकेश वर्मा ने कहा- वित्तीय दृष्टिकोण से यह तिमाही कमजोर रही है और इसका कारण मौसमी उतार-चढ़ाव के साथ-साथ ग्राहकों के अनुरोध पर डिलीवरी में देरी है। नेविगेशन सॉफ्टवेयर और एचडी मैप्स के क्षेत्र में अपने बौद्धिक संपदा को विकसित करने में हमने बड़ा निवेश किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:24 फरवरी को टाटा समूह बोर्ड की अहम बैठक, चंद्रशेखरन के भविष्य पर होगा फैसला!
ये भी पढ़ें:एक साल में सिर्फ 20 रुपये का निवेश, सरकार 2 लाख रुपये तक का देती है कवरेज
ये भी पढ़ें:सोने-चांदी की कीमतों में अभी और आएगी गिरावट? ये फैक्टर डालेंगे असर

उन्होंने आगे कहा कि हमारे व्यवसाय के सभी क्षेत्रों में हमें बड़ी सफलताएं मिली हैं और इसी तरह कई परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं, जिन्हें हम वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में पूरा करने की उम्मीद करते हैं। हमें अब भी विश्वास है कि हमारा 35% एबिटा मार्जिन का अनुमान पूरे वर्ष के आधार पर बरकरार रहेगा। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में राजस्व वृद्धि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही की तुलना में अधिक मजबूत होगी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,