Park Medi World Limited stock in focus after company new aquisition सोमवार को फोकस में रहेंगे 14 हॉस्पिटल चलाने वाली इस कंपनी के शेयर, नया अधिग्रहण है वजह, Business Hindi News - Hindustan
More

सोमवार को फोकस में रहेंगे 14 हॉस्पिटल चलाने वाली इस कंपनी के शेयर, नया अधिग्रहण है वजह

Stock in focus: सोमवार को Park Medi World Limited के शेयरों पर निवेशकों की निगाह रहेगी। कंपनी ने SVPD Healthcare Private Limited का अधिग्रहण कर लिया है। इस अधिग्रहण के अनुसार कंपनी के पास 360 बेड का केपी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज भी आ जाएगा।

Sun, 22 March 2026 11:38 AMTarun Pratap Singh मिंट
share
सोमवार को फोकस में रहेंगे 14 हॉस्पिटल चलाने वाली इस कंपनी के शेयर, नया अधिग्रहण है वजह

Stock in focus: सोमवार को Park Medi World Limited के शेयरों पर निवेशकों की निगाह रहेगी। कंपनी ने SVPD Healthcare Private Limited का अधिग्रहण कर लिया है। इस अधिग्रहण के अनुसार कंपनी के पास 360 बेड का केपी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज भी आ जाएगा। बता दें, यह डील दिसंबर 2025 में हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वां वित्त आयोग: 15 लाख रुपये तक का एरियर, कर्मचारियों को मिलेगी मोटी रकम!

कितने करोड़ में हुई डील

245 करोड़ रुपये में हुई इस डील के अनुसार SVPD Healthcare और KPS Wellness Private Limited के अधिग्रहण के बाद कंपनी के पास KPIMS का मालिकाना हक आ जाएगा। बता दें, पार्क हॉस्पिटल की पैरेंट ने पहले ही अधिग्रहण पर सहमति दे दी थी।

कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है, “हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कंपनी आज 20 मार्च 2026 को SVPD हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण सफलता पूर्वक पूरा कर लिया गया है। जिसके बाद यह कंपनी अब सब्सिडियरी हो जाएगी।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्री राम नवमी की वजह से किस दिन बंद रहेंगे बैंक? इस सप्ताह है 4 छुट्टियां

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

शुक्रवार को मार्केट के बंद होने के समय पर पार्क मेदी वर्ल्ड लिमिटेड के शेयरों का भाव बीएसई में 2.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 199.05 रुपये के स्तर पर था। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों 32 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, तीन महीने में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 28 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का बीएसई में 52 वीक हाई 208.50 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 138.15 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 8597 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हवाई सफर आने वाले दिनों में होगा महंगा! सरकार ने 18000 रुपये के कैप को हटाया

तेजी के साथ विस्तार कर रही है कंपनी

पार्क मेदी तेजी के साथ पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में विस्तार कर रही है। मौजूदा समय में पार्क ग्रुप के पास 14 हॉस्पिटल में 3250 बेड की सुविधा है। ग्रुप ने मार्च 2028 तक 5260 बेड का लक्ष्य रखा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,