govt remove air fare cap of 18000 rupee now airline compaines are free for fix pricing हवाई सफर आने वाले दिनों में होगा महंगा! सरकार ने 18000 रुपये के कैप को हटाया, Business Hindi News - Hindustan
More

हवाई सफर आने वाले दिनों में होगा महंगा! सरकार ने 18000 रुपये के कैप को हटाया

Airfare News: 23 मार्च 2026 से एयरलाइन कंपनियां घरेलू उड़ानों के लिए अपने हिसाब से किराया तय कर पाएंगी। सरकार ने 18000 रुपये की कैपिंग को हटाने का फैसला लिया है। इससे हवाई सफर आने वाले दिनों में मंहगा हो सकता है।

Sun, 22 March 2026 07:55 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
हवाई सफर आने वाले दिनों में होगा महंगा! सरकार ने 18000 रुपये के कैप को हटाया

Airfare News: सरकार ने हवाई किराए पर लगाई कैपिंग को हटा लिया है। यानी अब एयरलाइन कंपनियों घरेलू उड़ानों के लिए अपने हिसाब से किराया तय कर पाएंगी। पिछले साल इंडिगो संकट के दौरान सरकार की तरफ से घरेलू उड़ानों के लिए 18000 रुपये की कैपिंग लगाई गई थी। बता दें, सरकार का नया फैसला 23 मार्च 2026 से प्रभावी हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चर्चित फंड का आने जा रहा IPO, कंपनी में SBI का 61.98% हिस्सा, शेयर बेचेगा बैंक

पहले क्या था किराया?

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 6 दिसंबर 2025 को जारी अपने आदेश में 500 किलोमीटर तक की यात्रा पर 7500 रुपये, 500 किलोमीटर से 1000 किलोमीटर तक की यात्रा पर 12000 रुपये और 1000 किलोमीटर से 1500 किलोमीटर तक की यात्रा पर 15000 रुपये और 15000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर 18000 रुपये की कैपिंग को लगाया था। बता दें, इंडिगो संकट के बाद सरकार को यह फैसला तब लेना पड़ा था। तब लगातार कई दिनों तक इंडिगो की सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द हो रही थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG का सकंट हुआ खत्म? सरकार ने 20% सप्लाई बढ़ाई, बुकिंग में भी गिरावट

मंत्रालय ने क्या कुछ कहा है?

अपने आदेश में मंत्रालय ने कहा, ‘एयरलाइन यह सुनिश्चित करेंगी कि किराया उचित, पारदर्शी और बाजार की स्थितियों के अनुरूप बना रहे और यात्रियों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।’ एविएशन मिनिस्ट्री ने कहा है कि किराए में अत्यधिक इजाफे के किसी मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब मिडिल ईस्ट संघर्ष के कारण विभिन्न एयरलाइन को इंटरनेशनल रूट्स पर ऑपरेशंस संबंधी महत्वपूर्ण बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 साल में 973% का रिटर्न, 2 टुकड़ों में बंटने जा रहा है शेयर, रिकॉर्ड डेट तय

12 मार्च को फेडरेशन ने लिखा था लेटर

इंडियन एयरलाइंस से जुड़े फेडरेशन ने 12 मार्च को एक लेटर लिखा। जिसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया था कि अगर किराए पर लगाई गई कैपिंग को नहीं हटाया गया तो यह एयरलाइन कंपनियों पर वित्तीय दबाव को बहुत बढ़ा देगा। कंपनियों का कहना है कि ईरान युद्ध की वजह से एविएशन फ्यूल की कीमतों में तेजी है। जिसकी वजह से उनकी आमदनी प्रभावित हो रही है।

ईरान युद्ध की वजह से एयरलाइन कंपनियों को सुरक्षा के मद्देनजर कई फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,