Paras Defence share jumped over 7 Percent today hits new high crossed 1000 rupee level रॉकेट सा उड़ रहा यह डिफेंस शेयर, नई ऊंचाई पर पहुंचे दाम, अब 1000 रुपये के पार शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

रॉकेट सा उड़ रहा यह डिफेंस शेयर, नई ऊंचाई पर पहुंचे दाम, अब 1000 रुपये के पार शेयर

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयर मंगलवार को नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। डिफेंस कंपनी के शेयर 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 1047.65 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयरों में 25 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। डिफेंस कंपनी अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांट चुकी है।

Tue, 9 June 2026 10:50 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
रॉकेट सा उड़ रहा यह डिफेंस शेयर, नई ऊंचाई पर पहुंचे दाम, अब 1000 रुपये के पार शेयर

डिफेंस कंपनी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयर नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। पारस डिफेंस के शेयर मंगलवार को BSE में 7 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 1047.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने मंगलवार को 52 हफ्ते का अपना नया हाई बनाया है। पारस डिफेंस के शेयर 5 दिन में 25 पर्सेंट से अधिक उछले हैं। वहीं, पिछले 6 महीने में डिफेंस कंपनी के शेयर 55 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है।

52 हफ्ते के निचले स्तर से 80% से ज्यादा चढ़ गए डिफेंस शेयर
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 80 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। डिफेंस कंपनी के शेयर 23 मार्च 2026 को 580 रुपये पर थे। पारस डिफेंस के शेयर 9 जून 2026 को 1047.65 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 270 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹18000 से ₹68940 तक पहुंच सकता है बेसिक पे, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

नवरत्न कंपनी से मिला है ऑर्डर
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज को पिछले दिनों ही नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) से एक नया ऑर्डर मिला है। डिफेंस कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि उसे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स से इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स की सप्लाई का ऑर्डर मिला है। डिफेंस कंपनी को मिले इस ऑर्डर की वैल्यू 52.82 करोड़ रुपये है। पारस डिफेंस को सितंबर 2027 को या इससे पहले यह ऑर्डर पूरा करना है। इससे पहले, डिफेंस कंपनी को रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले DRDO से 7.72 करोड़ रुपये का एक ऑर्डर मिला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घरेलू सिलेंडर कहीं ₹1,179 तो कहीं 942, कमर्शियल LPG ₹3700 के पार

2 टुकड़े में अपना शेयर बांट चुकी है कंपनी
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज अपने शेयर का बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा है। पारस डिफेंस ने जुलाई 2025 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा था। डिफेंस कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 53.20 पर्सेंट है। वहीं, कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग 46.80 पर्सेंट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Post Office की इस स्कीम के आगे SBI भी देता है कम ब्याज

89% बढ़ा है डिफेंस कंपनी का तिमाही मुनाफा
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज (Paras Defence and Space Technologies) को चौथी तिमाही में 34 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 89 पर्सेंट बढ़ा है। डिफेंस कंपनी को एक साल पहले की समान अवधि में 18 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। चौथी तिमाही में पारस डिफेंस का रेवेन्यू सालाना आधार पर 58 पर्सेंट बढ़कर 171 करोड़ रुपये रहा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,