LPG Price Update: घरेलू सिलेंडर कहीं ₹1,179 तो कहीं 942, कमर्शियल ₹3700 के पार
LPG Price Update: पूर्वोत्तर और पहाड़ी क्षेत्रों में एलपीजी की कीमतें अपेक्षाकृत अधिक हैं। दूसरी ओर, देश के कई बड़े शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 950 रुपये के आसपास है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी भारी अंतर दिखाई दे रहा है।

LPG Price Update:आज मंगलवार राहत भरा है। लेह से कन्याकुमारी तक और अहमदाबाद से आइजोल तक देश में कहीं भी एलपीजी सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं। हालांकि, जब इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर राज्यवार एलपीजी के रेट चेक किए गए तो कीमतों में भारी अंतर देखने को मिला। 9 जून 2026 के ताजा रेट के अनुसार, 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर सबसे महंगा लेह में 1,179 रुपये का बिक रहा है। बता दें कीमतों में यह अंतर ट्रांसपोटेशन कॉस्ट, भौगोलिक परिस्थितियों और लोकल टैक्सेज की वजह से है।
कहां अधिक हैं एलपीजी सिलेंडर के दाम
पूर्वोत्तर और पहाड़ी क्षेत्रों में एलपीजी की कीमतें अपेक्षाकृत अधिक हैं। नॉर्थ त्रिपुरा में घरेलू सिलेंडर 1,119.50 रुपये, गंगटोक में 1,094.50 रुपये, आइजॉल में 1,094 रुपये और वेस्ट इंफाल में 1,093.50 रुपये का है। श्रीनगर में घरेलू सिलेंडर 1,058 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा चित्तूर, तवांग और ईस्ट गारो हिल्स में भी कीमतें 1,000 रुपये के आसपास या उससे अधिक बनी हुई हैं।
इन शहरों में घरेलू सिलेंडर 1000 के नीचे
दूसरी ओर, देश के कई बड़े शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 950 रुपये के आसपास है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये, बेंगलुरु में 944.50 रुपये, अहमदाबाद और गुरुग्राम में 949 रुपये, जयपुर में 952.50 रुपये तथा गोवा में 956 रुपये का है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 968 रुपये, लखनऊ में 976.50 रुपये और हैदराबाद में 994 रुपये का बिक रहा है। देहरादून में 961 रुपये है।
कमर्शियल सिलेंडर 3,700 रुपये के पार
19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी भारी अंतर दिखाई दे रहा है। सबसे महंगा कमर्शियल सिलेंडर लेह में 3,752 रुपये का है। इसके बाद नॉर्थ त्रिपुरा में 3,638 रुपये, गंगटोक में 3,631.50 रुपये, वेस्ट इंफाल में 3,599 रुपये और आइजॉल में 3,595.50 रुपये का रेट है।
अंडमान में कमर्शियल सिलेंडर 3,544 रुपये और श्रीनगर में 3,458 रुपये का बिक रहा है। हैदराबाद में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 3,367 रुपये, चेन्नई में 3,283 रुपये, कोलकाता में 3,255.50 रुपये और लखनऊ में 3,236 रुपये का है।
महानगरों में क्या हैं रेट?
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,067.50 रुपये का है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 957.50 रुपये और कमर्शियल 3,283 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में घरेलू गैस 968 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,255.50 रुपये का है। वहीं हैदराबाद में घरेलू एलपीजी 994 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,367 रुपये तक पहुंच गया है।

क्यों अलग-अलग हैं कीमतें?
विशेषज्ञों के अनुसार एलपीजी की कीमतों में अंतर का मुख्य कारण परिवहन खर्च, लोकल टैक्स, स्टोरेज कॉस्ट और भौगोलिक स्थिति है। दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में सिलेंडर पहुंचाने की लागत अधिक होने से वहां उपभोक्ताओं को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है। यही वजह है कि लेह, पूर्वोत्तर राज्यों और द्वीपीय क्षेत्रों में एलपीजी के दाम मैदानी इलाकों की तुलना में काफी अधिक हैं।




साइन इन