Pakistan Stock market super charged after america iran ceasefire KSE 100 zooms nearly 14000 points सीजफायर की खबर से सुपरचार्ज हुआ PAK का शेयर बाजार, एक दिन में 14000 अंक की छलांग, Business Hindi News - Hindustan
More

सीजफायर की खबर से सुपरचार्ज हुआ PAK का शेयर बाजार, एक दिन में 14000 अंक की छलांग

ईरान और अमेरिका- इजरायल के बीच सीजफायर की खबर से पाकिस्तान का शेयर बाजार सुपरचार्ज हो गया। इसका बेंचमार्क KSE-100 इंडेक्स ने बुधवार को इंट्राडे में अब तक की सबसे बड़ी बढ़त दर्ज की। इंट्रा-डे के दौरान करीब 14,000 अंकों की तेजी आई।

Wed, 8 April 2026 06:37 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
सीजफायर की खबर से सुपरचार्ज हुआ PAK का शेयर बाजार, एक दिन में 14000 अंक की छलांग

ईरान और अमेरिका- इजरायल के बीच सीजफायर की खबरों से भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजार झूम उठे। वहीं, पाकिस्तान का शेयर बाजार सुपरचार्ज हो गया। पाकिस्तान के बेंचमार्क KSE-100 इंडेक्स ने बुधवार को इंट्राडे में अब तक की सबसे बड़ी बढ़त दर्ज की। इंट्रा-डे के दौरान इस इंडेक्स में करीब 14,000 अंकों की तेजी आई।

शुरुआती कारोबार में 8.15% की बढ़त

शुरुआत कारोबार में सुबह 9:37 बजे (PKT) तक इंडेक्स 12,362.38 अंक या 8.15% बढ़कर 1,64,035.83 पर पहुंच गया। पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज के नियमों के मुताबिक, ट्रेडिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। जब ट्रेडिंग दोबारा शुरू हुई तो यह तेजी और बढ़ गई। दोपहर करीब 2:36 बजे (PKT) तक बेंचमार्क 13,785 अंक या 9.09% बढ़कर 165,458.77 पर ट्रेड कर रहा था। दोपहर तक इंडेक्स 13,884.49 अंक या 9.15% बढ़कर 1,65,564.5 पर था।

बता दें कि ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल युद्ध शुरू होने के बाद से पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज ने एक ही दिन की ऐतिहासिक गिरावट भी देखी है। दरअसल, 2 मार्च को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद, इसमें एक ही दिन में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। इसमें 16,089 अंकों (या 9.57%) की गिरावट आई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए सीईओ की नियुक्ति से झूमे निवेशक, 19 रुपये के पार गया शेयर, आपका है दांव?

पाकिस्तान की सीजफायर में भूमिका

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरानी सभ्यता को मिटा देने की धमकियों से अंतिम समय में पीछे हटने के बाद ईरान, अमेरिका और इजराइल दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद की निर्धारित की हुई समय-सीमा खत्म होने से करीब 90 मिनट पहले घोषणा की कि अमेरिका ने पाकिस्तान के प्रस्ताव पर ईरान के साथ दो सप्ताह के संघर्षविराम पर सहमति जताई है। ट्रंप ने मंगलवार शाम (अमेरिकी समयानुसार) ट्रुथ सोशल पर यह घोषणा की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी को अमेरिका से मिली खुशखबरी, SEC के खिलाफ अर्जी मंजूर; उछल पड़े शेयर

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने बातचीत कर अनुरोध किया कि मैं आज रात ईरान के खिलाफ होने वाली विनाशकारी कार्रवाई को रोक दूं लेकिन इस शर्त पर कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित तरीके से खोलने पर सहमत हो। ट्रंप ने कहा कि मैं दो सप्ताह की अवधि के लिए ईरान पर बमबारी और हमले रोकने पर सहमत हूं।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DA ऐलान पर केंद्रीय कर्मचारियों की कितनी बढ़ेगी सैलरी, समझें कैल्कुलेशन

उन्होंने कहा कि यह दोनों पक्षों का संघर्षविराम होगा। तेहरान में, ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा कि उसने दो सप्ताह के संघर्षविराम को स्वीकार कर लिया है और वह शुक्रवार से इस्लामाबाद में अमेरिका से बातचीत करेगा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,