DA ऐलान पर केंद्रीय कर्मचारियों की कितनी बढ़ेगी सैलरी, समझें कैल्कुलेशन
केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी-जून छमाही के महंगाई भत्ते का इंतजार है। इससे पहले केंद्रीय कर्मचारी अनुमानों के आधार पर डीए और सैलरी का कैल्कुलेशन कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि डीए में कितनी बढ़ोतरी पर सैलरी में कितना इजाफा हो जाएगा।

केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी-जून छमाही के महंगाई भत्ते का इंतजार है। शुरुआती तीन महीने बीत जाने के बाद भी सरकार ने अब तक इस पर फैसला नहीं लिया है। आमतौर पर होली के आसपास डीए का ऐलान हो जाता है लेकिन इस बार देरी से केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार बढ़ गया है। इससे पहले केंद्रीय कर्मचारी अनुमानों के आधार पर डीए और सैलरी का कैल्कुलेशन कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि डीए में कितनी बढ़ोतरी पर सैलरी में कितना इजाफा हो जाएगा।
कितनी बढ़ेगी सैलरी?
ऐसा अनुमान है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 2 या 3 पर्सेंट का इजाफा हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो हर लेवल के केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इज़ाफा होगा। उदाहरण के लिए जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, उनकी कुल सैलरी 2% की बढ़ोतरी के साथ बढ़कर लगभग 28,800 रुपये और 3% की बढ़ोतरी के साथ 28,980 रुपये हो सकती है।
इसी तरह, 29200 रुपये की बेसिक सैलरी पर सैलरी बढ़कर लगभग 46,720 रुपये या 47,012 रुपये हो सकती है। वहीं, जो लोग 56100 रुपये कमाते हैं, उन्हें 3% की बढ़ोतरी के साथ 90,321 रुपये तक मिल सकते हैं। 2.5 लाख रुपये की बेसिक सैलरी वाले सीनियर अधिकारियों की सैलरी 4 लाख रुपये के पार जा सकती है।
लेवल 1 से 4 तक हर महीने कितनी बढ़ेगी सैलरी?
लेवल 1 (न्यूनतम बेसिक पे ₹18,000) पर 2% DA बढ़ोतरी से हर महीने लगभग ₹360 अतिरिक्त मिलेगा, जबकि 3% बढ़ोतरी पर ₹540 अतिरिक्त होगा। वहीं, लेवल 2 (न्यूनतम बेसिक पे ₹19,900) पर 2% से ₹398 और 3% से ₹597 की बढ़ोतरी होगी। इसी तरह, लेवल 3 (न्यूनतम बेसिक पे ₹21,700) पर 2% से ₹434 और 3% से ₹651 अतिरिक्त DA मिलेगा। इसके अलावा, लेवल 4 (न्यूनतम बेसिक पे ₹25,500) पर 2% बढ़ोतरी से ₹510 और 3% से ₹765 प्रति माह ज्यादा सैलरी में जुड़ेगा। बता दें कि हर लेवल के हिसाब से सैलरी बढ़ोतरी में भी बदलाव संभव है। वहीं, अब तक सरकार ने डीए पर फैसला नहीं लिया है तो ऐसे में यह तय करना मुश्किल है कि कितनी सैलरी बढ़ेगी। यह सिर्फ अनुमान पर आधरित कैल्कुलेशन है।
तीन महीने का एरियर भी
बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को तीन महीने का डीए एरियर भी मिलेगा। यह एरियर जनवरी, फरवरी और मार्च महीने का होगा। केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला यह एरियर अप्रैल की सैलरी में जुड़कर आ जाएगा।
आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार
केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का भी इंतजार है। बीते साल नवंबर महीने में वेतन आयोग का गठन हुआ था। वहीं, इस वेतन आयोग को 18 महीने की समयसीमा दी गई है। इस समयसीमा में वेतन आयोग अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप देगा। इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए वेतन आयोग देहरादून में एक अहम बैठक भी करने वाला है।




साइन इन