Page Industries share gains 5 percent intra day above 2000 rs post Q4 result 150 rs dividend declared ₹2000 से अधिक चढ़ा यह शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- खरीदो, बंपर डिविडेंड दे रही कंपनी, Business Hindi News - Hindustan
More

₹2000 से अधिक चढ़ा यह शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- खरीदो, बंपर डिविडेंड दे रही कंपनी

पेज इंडस्ट्रीज के शेयर में शुक्रवार को तगड़ा उछाल आया। इंट्रा-डे में यह शेयर 5 पर्सेंट या 2000 रुपये से भी अधिक बढ़ गया। तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल ने पेज इंडस्ट्रीज पर अपनी 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है।

Fri, 22 May 2026 04:21 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
₹2000 से अधिक चढ़ा यह शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- खरीदो, बंपर डिविडेंड दे रही कंपनी

Page Industries share: कपड़ों की निर्माता कंपनी पेज इंडस्ट्रीज के शेयर में शुक्रवार को तगड़ा उछाल आया। इंट्रा-डे में यह शेयर 5 पर्सेंट या 2000 रुपये से भी अधिक बढ़ गया। शेयर में यह उछाल कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजे के बाद आया है। आइए शेयर परफॉर्मेंस और कंपनी के तिमाही नतीजे के बारे में जान लेते हैं।

शेयर का परफॉर्मेंस

पेज इंडस्ट्रीज के शेयर 38,402.60 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले शुक्रवार को 40,474.85 रुपये तक पहुंच गए। यह इंट्रा-डे में 2000 रुपये से भी अधिक बढ़त को दिखाता है। वहीं, शेयर की क्लोजिंग 2.34% उछाल के साथ 39300 रुपये पर हुई। शेयर के 52 हफ्ते का हाई और लो क्रमश: 50,470.60 रुपये और 29,800 रुपये है।

शेयर का टारगेट प्राइस

तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल ने पेज इंडस्ट्रीज पर अपनी 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹41,500 (पहले ₹37,650) कर दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने मार्च तिमाही में सभी मोर्चों पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। कंपनी के रेवेन्यू में 11 प्रतिशत (साल-दर-साल) की वॉल्यूम ग्रोथ देखने को मिली। इसकी मुख्य वजहें उपभोक्ताओं के भरोसे में सुधार, एथलीजर सेगमेंट में लंबे समय से चल रहे सुधार के बाद डिस्ट्रीब्यूटर इन्वेंट्री का सामान्य स्तर पर आना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:EMI वाले फोन पर हर घंटे ₹250 देगा बैंक... 3 प्वाइंट में समझें RBI के नए नियम

इसके अलावा, सभी कैटेगरी में प्रीमियम उत्पादों की मांग में लगातार बढ़ोतरी का भी असर है। एक्सपर्ट ने बताया कि कंपनी का मैनेजमेंट FY27 के लिए ग्रोथ के आउटलुक को लेकर काफी सकारात्मक है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

पेज इंडस्ट्रीज ने 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही के लिए अपने मुनाफे में साल-दर-साल 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो ₹178.73 करोड़ रहा। पिछले साल इसी अवधि (जनवरी-मार्च) में कंपनी का मुनाफा ₹164 करोड़ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्यास्त्र रॉकेट की टेस्टिंग से इस शेयर पर टूट पड़े निवेशक, 14% तक उछला भाव

तिमाही में कंपनी के परिचालन से होने वाले राजस्व में साल-दर-साल 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो बढ़कर ₹1,252.6 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह ₹1,098.07 करोड़ था। पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए, कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल 4.75 प्रतिशत बढ़कर ₹763.82 करोड़ हो गया। 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए कंपनी की कुल आय साल-दर-साल 6.28 प्रतिशत बढ़कर ₹5,310.67 करोड़ हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 5 दिन तक बंद रहेगा बैंक!

बंपर डिविडेंड देती है कंपनी

तिमाही नतीजों के साथ ही पेज इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹150 के डिविडेंड की सिफारिश की है। कंपनी ने 27 मई को रिकॉर्ड तिथि निर्धारित की है। डिविडेंड के भुगतान के लिए 19 जून 2026 या उससे पहले की तारीख तय की गई है। बता दें कि कंपनी पिछले एक साल में 600 रुपये से अधिक का डिविडेंड दे चुकी है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,