Oswal Pumps IPO Fully Subscribe GMP surges 60 rupees check other details दूसरे दिन पूरी तरह बुक हो गया यह IPO, ग्रे मार्केट में ₹60 मुनाफे पर पहुंचा भाव, 17 जून तक मौका, Business Hindi News - Hindustan
More

दूसरे दिन पूरी तरह बुक हो गया यह IPO, ग्रे मार्केट में ₹60 मुनाफे पर पहुंचा भाव, 17 जून तक मौका

सोलर पंप बनाने वाली कंपनी का आईपीओ शुक्रवार को खुल गया जो 17 जून को बंद होगा। गैर-सूचीबद्ध बाजार में इसके शेयर आज ₹60 के प्रीमियम पर हैं, जो 10% तक की बढ़त दर्शाता है।

Mon, 16 June 2025 05:23 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
दूसरे दिन पूरी तरह बुक हो गया यह IPO, ग्रे मार्केट में ₹60 मुनाफे पर पहुंचा भाव, 17 जून तक मौका

Oswal Pumps IPO: ओसवाल पम्प्स लिमिटेड के आईपीओ को सोमवार को बोली के दूसरे दिन पूरा सब्सक्राइब कर लिया गया है। इसमें मुख्य रूप से गैर-संस्थागत और खुदरा निवेशकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। गैर-संस्थागत निवेशक (एनआईआई) हिस्सा 2.60 गुना बुक हुआ, जबकि रिटेल निवेशक कैटेगरी को 89% सब्सक्राइब किया गया। इस बीच, स्टॉक एक्सचेंजों के आंकड़ों के अनुसार, योग्य संस्थागत निवेशकों के सेगमेंट में 24% बुकिंग हुई। पंप विशेषकर सोलर पंप बनाने वाली कंपनी ओसवाल पंप्स लिमिटेड का आईपीओ शुक्रवार को खुल गया जो 17 जून को बंद होगा। गैर-सूचीबद्ध बाजार में ओसवाल पंप्स के शेयर आज ₹60 के प्रीमियम पर हैं, जो 10% तक की बढ़त दर्शाता है।

क्या है डिटेल

कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विवेक गुप्ता ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 890 करोड़ रुपये के इस आईपीओ से जुटाने वाली राशि का ऋण चुकाने, पूंजीगत निवेश करने और कंपनी के कारोबार को गति देने पर उपयोग किया जाएगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 890 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी, जबकि कंपनी के प्रमोटर्स विवेक गुप्ता 81 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर कर रहे हैं। कंपनी ने आईपीओ के खुलने से गुरूवार को एंकर निवेशकों के जरिए से 416.2 करोड़ रुपये जुटाए। उन्होंने कहा कि ओसवाल पंप्स ने इस आईपीओ के जरिए कुल 1387 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। बोली लगाने के लिए निवेशकों को कम से कम 24 शेयरों के लिए बोली लगानी पड़ेगी, जबकि 24 के गुणक में और शेयर खरीदे जा सकते हैं। कंपनी ने आईपीओ के लिए शेयरों का मूल्य दायरा 584 रुपये से 638 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एयर इंडिया ने इस एयरपोर्ट के लिए बंद कर दिया ऑपरेशन, प्लेन क्रैश के बाद ऐलान
ये भी पढ़ें:कंपनी के मालिक ने खरीदे 37000 शेयर, ₹164 पर आ गया भाव

कंपनी के पास 1100 करोड़ रुपये के आर्डर

गुप्ता ने कहा कि सरकार की पीएम कुशुम योजना के तहत उनकी कंपनी के पास अभी 1100 करोड़ रुपये के आर्डर है। इसके अलावा खुले बाजार में भी कंपनी अपने उत्पादों की बिक्री कर रही है। कंपनी के कुल कारोबार में करीब 70 प्रतिशत हिस्सेदारी सरकारी आर्डर के हैं। कंपनी अब सोलर पंप पर विशेष रूप से ध्यान दे रही है जिससे उसके कारोबार में जबरदस्त तेजी आयी है। बता दें कि ओसवाल पंप्स की स्थापना साल 2003 में हुई थी। कंपनी ने अपने शुरुआती दौर में लो स्पीड मोनोब्लॉक पंप्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। बाद में अपने प्रोडक्शन की रेंज बढ़ाई और आज की तारीख में ये सोलर पावर्ड और ग्रिड कनेक्टेड सबमर्सिबल पंप्स, मोबाब्लॉक पंप्स, इलेक्ट्रिक मोटर्स और सोलर मॉड्यूल्स बनाती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,