Air India discontinues full service carrier operation at Manipur Imphal Airport एयर इंडिया ने इस एयरपोर्ट के लिए बंद कर दिया ऑपरेशन, प्लेन क्रैश के बाद ऐलान, Business Hindi News - Hindustan
More

एयर इंडिया ने इस एयरपोर्ट के लिए बंद कर दिया ऑपरेशन, प्लेन क्रैश के बाद ऐलान

अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश होने के बाद अब एयर इंडिया ने 15 जून से इम्फाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपनी पूर्ण-सेवा वाली एयरलाइन का ऑपरेशन बंद कर दिया है।

Mon, 16 June 2025 04:49 PMVarsha Pathak भाषा
share
एयर इंडिया ने इस एयरपोर्ट के लिए बंद कर दिया ऑपरेशन, प्लेन क्रैश के बाद ऐलान

Air India Flight: एयर इंडिया ने 15 जून से इंफाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपनी पूर्ण-सेवा वाली उड़ान सेवा का परिचालन बंद कर दिया है, लेकिन विमानन कंपनी की कम लागत वाली सहायक कंपनी एआई एक्सप्रेस यहां सेवाएं जारी रखेगी। एएआई के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय विमानन कंपनी की ‘‘दीर्घकालिक और पूर्व नियोजित’’ रणनीति का हिस्सा है। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ यह विमानन कंपनी की पूर्व नियोजित रणनीतिक निर्णय का हिस्सा है और इसका हाल की किसी भी घटना से कोई संबंध नहीं है।’’

AAI ने क्या कहा?

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा, "यह एयरलाइन द्वारा लंबे समय से लिए गए, पूर्व नियोजित रणनीतिक निर्णय का हिस्सा है और इसका किसी भी हाल की घटना से कोई संबंध नहीं है।" 12 जून को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर इंडिया के लंदन जाने वाले AI 171 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार कुल 241 लोगों की मौत हो गई थी। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (AAI) के एक अन्य अधिकारी ने कहा, “यह कदम टाटा समूह द्वारा व्यापक रणनीतिक पुनर्गठन का हिस्सा है, जो एयरलाइन का मालिक है। समूह की कम लागत वाली सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस इम्फाल में अपना परिचालन जारी रखेगी, जो सेवा मॉडल में बदलाव का संकेत है, लेकिन निरंतर हवाई संपर्क सुनिश्चित करेगा।” अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में एयर इंडिया का एक समृद्ध इतिहास है, जो इम्फाल को देश भर के प्रमुख शहरों से जोड़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंपनी के मालिक ने खरीदे 37000 शेयर, ₹164 पर आ गया भाव
ये भी पढ़ें:₹1 से कम के इस शेयर पर टूट पड़े निवेशक, खरीदने की मची लूट, डिविडेंड देगी कंपनी

क्या है डिटेल

बता दें कि एयर इंडिया के विमान की गुरुवार को घातक दुर्घटना के बाद एयर इंडिया और एयर इंडिया (एआई) एक्सप्रेस उड़ान संख्या ‘171’ का इस्तेमाल नहीं करेंगी। हाल ही में सूत्रों के हवाले के यह जानकारी दी है। इस हादसे में विमान में सवार 241 लोग मारे गए थे। उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान संख्या ‘एआई 171’ का संचालन कर रहा था। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह एक आम चलन है कि घातक उड़ान दुर्घटनाओं के बाद एयरलाइंस विशेष उड़ान संख्या का उपयोग करना बंद कर देती हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,