nvidia india employees get stock bonus up to 1 crore jensen special grant, check details कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! ₹5 लाख से ₹1 करोड़ तक बोनस देगी ये टेक कंपनी, सैलरी से ज्यादा शेयर बांट रही, Business Hindi News - Hindustan
More

कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! ₹5 लाख से ₹1 करोड़ तक बोनस देगी ये टेक कंपनी, सैलरी से ज्यादा शेयर बांट रही

Nvidia ने भारत में अपने कर्मचारियों को ₹5 लाख से ₹1 करोड़ तक का स्टॉक बोनस देने का ऐलान किया है। जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) की इस पहल के जरिए कर्मचारियों को 25% अतिरिक्त RSU दिए जा रहे हैं, जो 4 साल में मिलेंगे। ये कंपनी टेक इंडस्ट्री में इक्विटी-आधारित सैलरी का नया ट्रेंड सेट कर रही हैं।

Tue, 14 April 2026 07:55 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! ₹5 लाख से ₹1 करोड़ तक बोनस देगी ये टेक कंपनी, सैलरी से ज्यादा शेयर बांट रही

Nvidia share price: टेक सेक्टर में काम करने वालों के लिए यह खबर किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। जी हां, क्योंकि दुनिया की दिग्गज चिप कंपनी Nvidia ने भारत में अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए खास स्टॉक बोनस देने की घोषणा की है। इस बोनस के तहत कर्मचारियों को ₹5 लाख से लेकर ₹1 करोड़ तक का फायदा मिल सकता है, जो पूरी तरह कंपनी के शेयर यानी इक्विटी के रूप में दिया जा रहा है। आइए इसको जरा विस्तार से समझते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹114 से ₹130 तक जाएगा ये शेयर, निवेशकों का होगा तगड़ा प्रॉफिट; आपका है दांव?

यह खास बोनस जेन्सेन स्पेशल ग्रैंट (Jensen Special Grant) के नाम से दिया गया है, जिसे कंपनी के CEO जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) ने 2024 में शुरू किया था। इस योजना के तहत कर्मचारियों को उनके पहले से मिले स्टॉक (RSUs -Restricted Stock Units) के अलावा 25% अतिरिक्त शेयर दिए जा रहे हैं।

क्या होता है RSU?

RSU (Restricted Stock Units) एक तरह का कंपनी शेयर होता है, जो समय के साथ धीरे-धीरे कर्मचारी को मिलता है।

कंपनी के इस बोनस की खास बात यह है कि यह एक बार में नहीं, बल्कि 4 साल में किस्तों (vesting) के रूप में दिया जाएगा। इसकी शुरुआत 2024 में हो चुकी है और 2028 तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी, यानी कर्मचारी जैसे-जैसे कंपनी में बने रहेंगे, उन्हें धीरे-धीरे यह स्टॉक बोनस मिलता रहेगा। यही वजह है कि कंपनियां इसे कर्मचारियों को लंबे समय तक जोड़कर रखने का मजबूत तरीका मानती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10000 इलेक्ट्रिक बसों की ऑर्डर बुक, 24% बाजार हिस्सेदारी, 19000% उछला यह शेयर

ET की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Nvidia के करीब 10,000 भारतीय कर्मचारियों में से ज्यादातर को यह लाभ मिला है। एक उदाहरण के तौर पर एक मिड-लेवल कर्मचारी को लगभग ₹5.3 लाख का अतिरिक्त स्टॉक बोनस मिला, जो उसके पहले से मिल रहे ₹21 लाख के स्टॉक पैकेज के अलावा है। वहीं सीनियर इंजीनियर और AI एक्सपर्ट्स की कुल कमाई ₹2-3 करोड़ सालाना तक पहुंच रही है, जिसमें 50% से 75% हिस्सा केवल स्टॉक का है।

यह ट्रेंड दिखाता है कि अब टेक और AI इंडस्ट्री में सैलरी का बड़ा हिस्सा कैश की बजाय कंपनी के शेयर के रूप में दिया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को कंपनी की ग्रोथ का सीधा फायदा मिलता है। अगर कंपनी का शेयर बढ़ता है, तो कर्मचारियों की कमाई भी तेजी से बढ़ती है।

NVIDIA का शेयर परफॉर्मेंस

NVIDIA के शेयर में हाल के समय में मजबूत प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जो इसकी AI और चिप सेक्टर में लीडरशिप को दर्शाता है। 14 अप्रैल 2026 को अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज NASDAQ पर यह स्टॉक $192.07 पर बंद हुआ, जिसमें 1.46% की बढ़त दर्ज की गई। यह तेजी निवेशकों के भरोसे को दिखाती है। खासकर तब जब कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा सेंटर बिजनेस में लगातार ग्रोथ कर रही है।

पिछले कुछ समय में हल्की गिरावट के बाद स्टॉक ने फिर से रिकवरी के संकेत दिए हैं, जिससे यह साफ है कि लॉन्ग टर्म में इसकी डिमांड मजबूत बनी हुई है। अगर AI सेक्टर की ग्रोथ इसी तरह जारी रहती है, तो NVIDIA का शेयर आगे भी पॉजिटिव मोमेंटम बनाए रख सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:9 बार बोनस शेयर, 23 बार दिया है डिविडेंड, कीमत अब 200 रुपये से कम

हालांकि, एंट्री-लेवल कर्मचारियों के लिए सैलरी अभी भी सीमित है, लेकिन जैसे-जैसे अनुभव बढ़ता है, इक्विटी का हिस्सा भी बढ़ता जाता है। Nvidia का यह कदम भारत के टेक सेक्टर में एक नया ट्रेंड सेट कर रहा है, जहां कर्मचारियों को सिर्फ सैलरी ही नहीं, बल्कि कंपनी की सफलता में हिस्सेदारी भी दी जा रही है। आने वाले समय में अन्य कंपनियां भी इस मॉडल को अपना सकती हैं, जिससे कर्मचारियों के लिए कमाई के नए रास्ते खुलेंगे।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,