HDFC Securities initiated coverage on Vishal Mega Mart with 14 PC upside buy rating, check all details ₹114 से ₹130 तक जाएगा ये शेयर, निवेशकों का होगा तगड़ा प्रॉफिट; HDFC सिक्योरिटीज ने दिया बड़ा सिग्नल, आपका है दांव?, Business Hindi News - Hindustan
More

₹114 से ₹130 तक जाएगा ये शेयर, निवेशकों का होगा तगड़ा प्रॉफिट; HDFC सिक्योरिटीज ने दिया बड़ा सिग्नल, आपका है दांव?

Vishal Mega Mart Share: विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart) पर HDFC सिक्योरिटीज ने ‘Buy’ रेटिंग देते हुए ₹130 का टारगेट दिया है, जिससे करीब 14% अपसाइड की संभावना जताई गई है। मजबूत बिजनेस मॉडल, टियर-2 शहरों में पकड़ और तेज ग्रोथ अनुमान के चलते यह स्टॉक निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है।

Tue, 14 April 2026 06:57 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
₹114 से ₹130 तक जाएगा ये शेयर, निवेशकों का होगा तगड़ा प्रॉफिट; HDFC सिक्योरिटीज ने दिया बड़ा सिग्नल, आपका है दांव?

Vishal Mega Mart Share: अगर आप रिटेल सेक्टर के शेयरों पर नजर रख रहे हैं, तो विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart) आपके लिए एक दिलचस्प विकल्प बनकर सामने आया है। ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने इस कंपनी पर कवरेज शुरू करते हुए बॉय (Buy) रेटिंग दी है और आने वाले समय में करीब 14% तक का अपसाइड बताया है। इसका मतलब यह है कि मौजूदा कीमत के मुकाबले इस शेयर में अच्छी बढ़त की संभावना देखी जा रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10000 इलेक्ट्रिक बसों की ऑर्डर बुक, 24% बाजार हिस्सेदारी, 19000% उछला यह शेयर

असल में विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart) का बिजनेस मॉडल ही इसकी सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है। कंपनी ने रिटेल सेक्टर के दो बड़े सेगमेंट कपड़े और FMCG (डेली यूज प्रोडक्ट्स को स्मार्ट तरीके से मिलाकर एक बैलेंस्ड स्ट्रक्चर बनाया है।

FY25 के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी की कमाई में करीब 44% हिस्सा कपड़ों से, जबकि 28-28% FMCG और जनरल मर्चेंडाइज से आता है। इसका फायदा यह होता है कि FMCG जैसे प्रोडक्ट्स ग्राहकों को बार-बार स्टोर तक लाते हैं और वहीं से कंपनी ज्यादा मार्जिन वाले प्रोडक्ट्स भी बेच लेती है।

कंपनी की एक और खासियत इसकी वैल्यू प्राइसिंग रणनीति है, यानी कंपनी कम कीमत में ज्यादा वैल्यू देने पर फोकस करती है। खास बात यह है कि कंपनी की करीब 75% कमाई प्राइवेट लेबल (अपने ब्रांड) से आती है, जिससे मार्जिन बेहतर रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:9 बार बोनस शेयर, 23 बार दिया है डिविडेंड, कीमत अब 200 रुपये से कम

विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart) का ज्यादा फोकस टियर-2 और छोटे शहरों पर है, जहां से इसका लगभग 74% बिजनेस आता है। इन शहरों में सस्ती और किफायती खरीदारी की डिमांड ज्यादा होती है, जिसका कंपनी को सीधा फायदा मिल रहा है।

ग्रोथ के नजरिए से भी कंपनी मजबूत दिख रही है। ब्रोकरेज के अनुसार, FY26 से FY28 के बीच कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ करीब 18% CAGR, EBITDA 21% CAGR और मुनाफा (PAT- Profit After Tax) करीब 26% CAGR (Compound Annual Growth Rate) से बढ़ सकता है। साथ ही रिटर्न ऑन इंवेस्टमेंट कैपिटल (Return on Invested Capital- ROIC) भी बढ़कर करीब 18% तक पहुंच सकता है, जो किसी भी कंपनी के लिए अच्छा संकेत है।

कंपनी का शेयर परफॉर्मेंस

विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart) के शेयर का हालिया प्रदर्शन स्थिर रहा है, लेकिन पॉजिटिव ट्रेंड दिखा रहा है। 13 अप्रैल 2026 को NSE पर यह स्टॉक ₹114.59 के आसपास बंद हुआ, जो संकेत देता है कि निवेशकों की इसमें लगातार रुचि बनी हुई है। हाल के दिनों में बड़े उतार-चढ़ाव की बजाय यह शेयर एक सीमित दायरे में ट्रेड करता नजर आया है, जो आमतौर पर कंसोलिडेशन फेज माना जाता है। खास बात यह है कि HDFC सिक्योरिटीज द्वारा बॉय रेटिंग और ₹130 का टारगेट दिए जाने के बाद इस स्टॉक में पॉजिटिव सेंटिमेंट देखने को मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय केडिया का फिर इस शेयर पर दांव, खरीदे 10 लाख शेयर, 222% से ज्यादा चढ़ा शेयर

प्रमोटर्स के पास करीब 40% हिस्सेदारी

हालांकि, कुछ जोखिम भी नजर आते हैं। कंपनी के प्रमोटर्स के पास करीब 40% हिस्सेदारी है और भविष्य में अगर प्राइवेट इक्विटी निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचते हैं, तो शेयर पर दबाव आ सकता है। विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart) एक ऐसा रिटेल स्टॉक बनकर उभर रहा है, जिसमें ग्रोथ, वैल्यू और विस्तार तीनों का अच्छा कॉम्बिनेशन है। अगर कंपनी अपनी रणनीति पर सही तरीके से काम करती रही, तो आने वाले समय में यह निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,