IndvsPak T20 World Cup Match 1600 crore rupee on stake ICC gets big money भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच, 1600 करोड़ रुपये की कमाई, ICC को होगा जमकर फायदा, Business Hindi News - Hindustan
More

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच, 1600 करोड़ रुपये की कमाई, ICC को होगा जमकर फायदा

IndvsPak T20 World Cup Match: भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच महज एक सामान्य मैच नहीं है। इस हाईवोल्टेज के जरिए करोड़ों रुपये की कमाई होती है। रिपोर्ट के अनुसार इस अकेले क्रिकेट मैच से 1600 करोड़ रुपये का कारोबार होता है।

Sun, 15 Feb 2026 11:36 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच, 1600 करोड़ रुपये की कमाई, ICC को होगा जमकर फायदा

IndvsPak T20 World Cup Match: भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच महज एक सामान्य मैच नहीं है। इस हाईवोल्टेज के जरिए करोड़ों रुपये की कमाई होती है। रिपोर्ट के अनुसार इस अकेले क्रिकेट मैच से 1600 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। जिसमें होटल से लेकर टीवी राइट्स तक है। इस क्रिकेट मैच का रोमांच कितना अधिक है इससे अंदाजा लगा सकते हैं महज कुछ मिनट के अंदर ही BookMyShow पर सारे टिकट बिक गए। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 2023 में अहमदाबाद में खेले गए विश्वकप मैच होटल एक हफ्ते पहले ही बुक कर लिए गए थे। वहीं, तब जहाज का किराया 415 प्रतिशत बढ़ गया था। जोकि साफ दर्शाता है कि इस मैच का उत्साह कितना अधिक रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट 20 फरवरी से पहले

सिर्फ ICC को 1560 करोड़ रुपये का होता नुकसान

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच होने की वजह से आईसीआईसी को 1560 करोड़ रुपये का नुकसान होने से बच गया। इसमें ब्रॉडकास्ट रेवन्यू, गेट रिसिप्ट और स्पॉन्सशिप से की गई कमाई शामिल है। जैसे ही पाकिस्तान ने क्रिकेट मैच खेलने की सहमति दी उसके तुरंत बाद कोलोंबो से मुंबई आने वाली फ्लाइट्स का किराया 10 हजार रुपये से बढ़कर 60 हजार रुपये हो गया। 14 से 15 फरवरी के लिए कोलोंबो में होटल के कमरों की कीमत 1.05 लाख रुपये से 1.06 लाख रुपये हो गया है। बता दें, औसतन इन कमरों का किराया 40 हजार से 50 हजार रुपये के रेंज में था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस हफ्ते खुलने जा रहे हैं 3 कंपनियों के IPO, सिर्फ एक का GMP अच्छा

सिर्फ भारत-पाक मैच से होता ICC को 20% कमाई

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इंडिया-पाकिस्तान के अकेले क्रिकेट मैच से आईसीआईसी को 1600 करोड़ रुपये के करीब कमाई होगी। जोकि टी20 वर्ल्डकप 2026 में आईसीसी की कुल कमाई का 20 प्रतिशत है। अगर पाकिस्तान यह मैच नहीं खेलता और उसपर कोई एक्शन लिया जाता तो आईसीसी को 34.50 बिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ता।

रिपोर्ट के अनुसार आईसीआईसी को ब्रॉडकास्टर्स ने मैच राइट्स के लिए 3 बिलियन डॉलर का भुगतान किया है। ब्रॉडकास्टर्स के नजरिए से भी इंडिया-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच काफी बड़ा है। इस क्रिकेट मैच के अधिक दर्शक होने की वजह ब्रॉडकास्टर्स को खूब कमाई होती है।

बता दें, एक समय इस क्रिकेट मैच पर संकट के बादल छाए हुए थे। पाकिस्तान के मना करने के बाद परिस्थितियां काफी बदल गई थी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,