Nazara Technologies share up to 43 percent upside seen in gaming stock what reason behind know here गेमिंग कंपनी के शेयर पर 2 ब्रोकरेज फिदा, 40% से ज्यादा उछल सकता है भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

गेमिंग कंपनी के शेयर पर 2 ब्रोकरेज फिदा, 40% से ज्यादा उछल सकता है भाव

घरेलू ब्रोकरेज चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज और प्रभुदास लीलाधर ने गेमिंग कंपनी- नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। बता दें कि अभी इस शेयर की कीमत 265 रुपये के स्तर पर है।

Thu, 14 May 2026 05:08 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
गेमिंग कंपनी के शेयर पर 2 ब्रोकरेज फिदा, 40% से ज्यादा उछल सकता है भाव

गेमिंग कंपनी- नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर में भले ही सुस्ती वाला माहौल हो लेकिन आने वाले समय में यह निवेशकों को बड़ा मुनाफा दे सकता है। घरेलू ब्रोकरेज चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज और प्रभुदास लीलाधर ने शेयर को खरीदने की सलाह दी है। आइए शेयर का परफॉर्मेंस और ब्रोकरेज का टारगेट प्राइस जान लेते हैं।

क्या है शेयर प्राइस?

नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर की बात करें तो यह 266.95 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 265.15 रुपये पर बंद हुआ। शेयर का इंट्रा-डे रेंज 271.60 रुपये और 262 रुपये के बीच रहा। 23 मार्च को शेयर 216 रुपये पर था तो पिछले साल शेयर 362.50 रुपये पर था। यह दोनों ही शेयर के 52 हफ्ते का लो और हाई रहता है।

क्या कहा ब्रोकरेज ने?

चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर पर अपनी 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है, जिसका कारण कंपनी की बढ़ती मुनाफा कमाने की क्षमता और गेमिंग पोर्टफोलियो का विस्तार है। घरेलू ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी तेज से एक विश्व स्तर पर विविध, गेमिंग-केंद्रित प्लेटफॉर्म में बदल रही है। इसकी कमाई की गुणवत्ता बेहतर हो रही है, कैश कन्वर्जन मजबूत है। ब्रोकरेज ने यह भी बताया कि हाल ही में हुए पुनर्गठन से कंपनी की ऑपरेशन प्रोफाइल में सुधार हुआ है, जिससे मुख्य कारोबार ज्यादा विस्तार योग्य और मार्जिन बढ़ाने वाला बन गया है।

ब्रोकरेज ने कहा कि हमने नजारा का टारगेट प्राइस 400 रुपये तय किया है और हम अपनी 'BUY' रेटिंग बनाए रखते हैं। 400 रुपये के टारगेट प्राइस के आधार पर ब्रोकरेज को 265 रुपये के मौजूदा मार्केट प्राइस से लगभग 43 प्रतिशत की बढ़त की संभावना दिख रही है।

एक अन्य ब्रोकरेज प्रभुदास लीलाधर ने भी शेयर को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 319 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह वर्तमान कीमत से करीब 18 पर्सेंट के उछाल को दिखाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुकेश अंबानी की राह पर सुनील मित्तल, अगली पीढ़ी को देंगे एयरटेल की कमान
ये भी पढ़ें:अप्रैल में रॉकेट की रफ्तार से बढ़ी थोक महंगाई, ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

कंपनी ने बताया कि 31 मार्च, 2026 (FY26) को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए उसकी ऑपरेशनल आय ₹1,828.9 करोड़ रही, जो FY25 के ₹1,623.9 करोड़ के मुकाबले 13 प्रतिशत की सालाना (YoY) बढ़ोतरी है। एबिटा पिछले साल के 153 करोड़ रुपये से बढ़कर इस साल 66 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 255 करोड़ रुपये हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी की झोली में आई यह कंपनी, CCI की मंजूरी के बीच उछला शेयर, आपका है दांव?

वहीं, मुनाफा 7 प्रतिशत बढ़कर इस साल 67 करोड़ रुपये हो गया, जो FY25 में 63 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि मुख्य गेमिंग कारोबार से एबिटा का योगदान वित्त वर्ष 25 में 56 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 26 में 90 प्रतिशत हो गया।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,