IDFC First Bank Ltd share jumps is it this rally will continue check expert view IDFC First Bank के शेयरों में तेजी, क्या आगे भी जारी रहेगा यह सिलसिला? निवेश से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की राय, Business Hindi News - Hindustan
More

IDFC First Bank के शेयरों में तेजी, क्या आगे भी जारी रहेगा यह सिलसिला? निवेश से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की राय

कल की भारी गिरावट के बाद आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड (IDFC First Bank Ltd) आज तेजी देखने को मिली है। यह बैंकिंग स्टॉक आज बीएसई में 69.71 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 70.84 रुपये के लेवल पर पहुंच गया।

Tue, 24 Feb 2026 11:47 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
IDFC First Bank के शेयरों में तेजी, क्या आगे भी जारी रहेगा यह सिलसिला? निवेश से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की राय

कल की भारी गिरावट के बाद आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड (IDFC First Bank Ltd) आज तेजी देखने को मिली है। यह बैंकिंग स्टॉक आज बीएसई में 69.71 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 70.84 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या इस बैंकिंग स्टॉक पर दांव लगाना सही रहेगा या नहीं? आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की क्या राय है?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BSE से मिली कंपनी को ब्रोकिंग की मंजूरी, शेयरों को खरीदने की होड़, 12% उछला भाव

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड के टारगेट प्राइस में ब्रोकरेज हाउस ने कटौती की है। यह कटौती 590 करोड़ रुपये के फ्रॉड केस के सामने आने के बाद की गई है। बता दें, आईडीएफसी बैंक ने दी जानकारी में बताया है कि चंडीगढ़ एक ब्रांच में 590 करोड़ रुपये का फ्रॉड हुआ है। इस फ्रॉड का पता लगने के बाद हरियाणा सरकार ने बैंक के साथ अपने सभी लेन-देन का रोक दिया है।

बैंक के नजरिए से फ्रॉड किया गया अमाउंट कितना बड़ा है इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि अक्टूबर से दिसंबर के दौरान उनका कुल नेट प्रॉफिट 503 करोड़ रुपये रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एंकर निवेशकों से कंपनी ने जुटाए ₹107 करोड़, आज खुल गया है IPO

ब्रोकरेज हाउस ने क्या कहा है?

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस Emkay Global ने भारी गिरावट के बाद आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयरों को Add रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने टारगेट प्राइस में कटौती है। अब इस बैंक का टारगेट प्राइस 95 रुपये से घटाकर 80 रुपये प्रति शेयर कर दिया गया है।

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में टैक्स भुगतान के पहले प्रॉफिट 56 प्रतिशत घट सकता है। हालांकि, ब्रोकरेज हाउस ने अपनी न्यूट्रल रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 80 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीयर बनाने वाली चर्चित कंपनी IPO लाने की तैयारी में, LG की कतार में होगी शामिल

शेयरों का ओवरआल प्रदर्शन कैसा?

बीते एक साल में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में करीब 11 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। बता दें, 5 साल में बैंक के शेयरों की कीमतों में 10.24 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,