2 साल में 900% का रिटर्न, ₹265 करोड़ का काम मिलते ही कंपनी के शेयरों में लगा अपर सर्किट
Multibagger Stock: बीते 2 साल में निवेशकों को मोटा रिटर्न देने वाली कंपनी विविआना पावर टेक (Viviana Power Tech) के शेयरों की कीमतों आज फिर से तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है।

Multibagger Stock: बीते 2 साल में निवेशकों को मोटा रिटर्न देने वाली कंपनी विविआना पावर टेक (Viviana Power Tech) के शेयरों की कीमतों आज फिर से तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 1458.85 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। बता दें, कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह 265 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर है। कंपनी को यह काम मध्य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड से मिला है। कंपनी को इस वर्क ऑर्डर को 16 महीने में पूरा करना है।
इससे पहले कंपनी ने 20 अगस्त 2025 को दी जानकारी में बताया था कि उनके 1000 करोड़ रुपये का काम है। जिसे अभी पूरा नहीं किया जा सका है। बता दें, तब कंपनी के पास मार्केट कैप 923 करोड़ रुपये से अधिक का वर्क ऑर्डर था। बता दें, अगस्त के महीने में कंपनी को 59 करोड़ रुपये का काम पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड से मिला था। वहीं, इसी दौरान गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड से 55.36 करोड़ रुपये का काम मिला था।
छोटे से स्टॉक ने दिया मोटा रिटर्न
बीते 2 सालों से कंपनी के शेयरों में लगातार बुल रन देखने को मिल रहा है। एक वक्त पर Viviana Power Tech के शेयरों का भाव बीएसई में 145 रुपये पर था। जोकि अब 1458 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। यानी 900 प्रतिशत की धुआंधार तेजी देखने को मिली है।
सालाना प्रदर्शन की बात करें तो 2023 में इस स्टॉक ने 96 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 2024 में कंपनी के शेयरों के भाव 485 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। मौजूदा साल भी निवेशकों के लिए अच्छा रहा है। इस दौरान कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 40 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, अगर किसी निवेशक ने 2 साल पहले कंपनी के शेयरों में एक लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उनका रिटर्न बढ़कर 9.7 लाख रुपये हो गया होगा।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन