multibagger stock Mrugesh Trading Ltd give huge return in just 6 months share price below 50 rupee 6 महीने में 1230% का रिटर्न, कीमत अब भी 50 रुपये से है कम, मालामाल कर रहा शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

6 महीने में 1230% का रिटर्न, कीमत अब भी 50 रुपये से है कम, मालामाल कर रहा शेयर

Multibagger Stocks: शेयर बाजार में बीते एक साल में Mrugesh Trading Ltd ने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है। इस दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। 

Fri, 1 May 2026 05:07 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
6 महीने में 1230% का रिटर्न, कीमत अब भी 50 रुपये से है कम, मालामाल कर रहा शेयर

Multibagger Stocks: बीते एक साल के दौरान शेयर बाजारों में भारी उथल-पुथल देखने को मिली है। लेकिन इस दौरान कुछ कंपनियों ने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है। उसमें से Mrugesh Trading Ltd भी एक है। कंपनी के शेयरों का भाव महज 6 महीने में 1230 प्रतिशत चढ़ चुका है। बता दें, यह स्टॉक 50 रुपये से कम के रेट पर उपलब्ध है।

क्या करती है कंपनी?

इस कंपनी की शुरुआत 1984 में हुई थी। यह फाइनेंशियल सर्विसेज प्रदान करने वाली कंपनी है। मौजूदा समय में कंपनी कमोडिटी सेक्टर में काम करती है। Mrugesh Trading Ltd का ऑपरेशंस काफी लिमिटेड है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वां वित्त आयोग: शिक्षकों की सैलरी होगी 134500 रुपये?

वित्तीय स्थिति कैसी है? (Mrugesh Trading Ltd return)

Mrugesh Trading Ltd का रेवन्यू दिसंबर तिमाही के दौरान 3.84 करोड़ रुपये रहा है। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का प्रॉफिट 26 लाख रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 0.01 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। बता दें, कंपनी के ऊपर कोई भी कर्ज नहीं है।

शेयरों का प्रदर्शन 1 महीने में कैसा रहा है? (Mrugesh Trading Ltd Share Performance)

गुरुवार को मार्केट के बंद होने के समय पर Mrugesh Trading Ltd का शेयर 2 प्रतिशत की तेजी के बाद 25.41 रुपये के स्तर पर था। बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 47 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, तीन महीने में यह स्टॉक 208 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 6 महीने से कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को 1230 प्रतिशत का लाभ मिला है। बता दें, Mrugesh Trading Ltd के शेयरों एक साल में 5423 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा ग्रुप की कंपनी दे रही है कंपनी पहली बार बोनस शेयर, होगा 1 शेयर का फायदा

Mrugesh Trading Ltd का 52 वीक हाई 25.41 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो लेवल 0.48 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1835 करोड़ रुपये का है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 6250 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

10 हिस्सों में बंट चुका है शेयर (Mrugesh Trading Ltd Stock split)

कंपनी के शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में हुआ है। यह स्टॉक स्प्लिट कंपनी ने 2025 में ही किया था। जिसके बाद शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG बुकिंग के नियमों में हुआ बदलाव, आज से जरूरी हो गया है यह कोड

मार्च तिमाही की शेयर होल्डिंग्स के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 0.25 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 99.75 प्रतिशत हिस्सा है। पिछली तीन तिमाही से कंपनी के शेयर होल्डिंग्स में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,