Infosys has approved stock incentives worth about 52 crore rs for md salil parekh what for employees know here CEO को करीब ₹52 करोड़ के शेयर देगी दिग्गज कंपनी, कर्मचारियों को क्या मिला?, Business Hindi News - Hindustan
More

CEO को करीब ₹52 करोड़ के शेयर देगी दिग्गज कंपनी, कर्मचारियों को क्या मिला?

इंफोसिस ने अपने सीईओ और एमडी सलील पारेख को कुल 51.75 करोड़ रुपये के शेयर देने को मंजूरी दी है। कंपनी ने कर्मचारियों के लिए भी शेयर प्रोत्साहन की घोषणा की है। बता दें कि इंफोसिस का मुनाफा 20.8 प्रतिशत बढ़कर 8,501 करोड़ रुपये रहा। 

Fri, 24 April 2026 06:39 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
CEO को करीब ₹52 करोड़ के शेयर देगी दिग्गज कंपनी, कर्मचारियों को क्या मिला?

देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक यानी एमडी सलील पारेख को कुल 51.75 करोड़ रुपये के शेयर देने को मंजूरी दी है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसके निदेशक मंडल ने 2015 और 2019 की शेयर प्रोत्साहन योजनाओं के तहत रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट (आरएसयू) देने को मंजूरी दी है। इसके तहत सलील पारेख को 34.75 करोड़ रुपये मूल्य के आरएसयू मिलेंगे जो परफॉर्मेंस के आधार पर एक वर्ष बाद दिए जाएंगे।

इसके अलावा, 2019 की विस्तारित शेयर स्वामित्व योजना के तहत उन्हें 10 करोड़ रुपये मूल्य के आरएसयू दिए गए हैं। कंपनी ने पर्यावरण, सामाजिक एवं प्रशासन (ईएसजी) लक्ष्यों से जुड़े दो करोड़ रुपये और कुल शेयरधारक रिटर्न से जुड़े पांच करोड़ रुपये के अतिरिक्त प्रोत्साहन भी मंजूर किए हैं। कंपनी ने कर्मचारियों के लिए भी शेयर प्रोत्साहन की घोषणा की है। इसके तहत 2015 योजना में पात्र कर्मचारियों को 27,193 आरएसयू दिए जाएंगे जो दो से तीन वर्ष में चरणबद्ध तरीके से मिलेंगे। वहीं, 2019 योजना के तहत 1.90 करोड़ रुपये मूल्य के प्रदर्शन आधारित शेयर भी मंजूर किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैंक को बेचने पर वित्त मंत्री का बड़ा बयान, ₹72 वाले शेयर ने लगाई 8% की छलांग

कंपनी का मुनाफा और डिविडेंड

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 20.8 प्रतिशत बढ़कर 8,501 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की परिचालन आय वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 13.4 प्रतिशत बढ़कर 46,402 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले 40,925 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का मुनाफा 10.20 प्रतिशत बढ़कर 29,440 करोड़ रुपये रहा जो 2024-25 में 26,713 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2025-26 में परिचालन आय 9.6 प्रतिशत बढ़कर 1,78,650 करोड़ रुपये हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग ने दिया बड़ा अपडेट, केंद्रीय कर्मचारियों को बताया पूरा प्लान

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर 25 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। अंतरिम डिविडेंड और शेयर बायबैक सहित कंपनी ने कुल मिलाकर 37,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि शेयरधारकों को लौटाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में लिस्ट होगी गेमिंग कंपनी, IPO के लिए सेबी को दिए ड्राफ्ट पेपर

कंपनी मैनेजमेंट का क्या कहना है?

इंफोसिस मैनेजमेंट ने कहा कि वर्ष की शुरुआत अच्छी रही। हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण आर्थिक माहौल में कुछ बदलाव देखने को मिला लेकिन अब स्थिति धीरे-धीरे स्थिर होती दिख रही है। कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी यानी सीएफओ जयेश संघराजका ने कहा कि तिमाही के दौरान आए उतार-चढ़ाव का कारण मांग में कमी और बाजार में मांग, आपूर्ति के बीच संतुलन की स्थिति रही। उन्होंने बताया कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 20,000 से अधिक नए कर्मचारियों की नियुक्ति की है और वर्ष 2026-27 में भी कम से कम 20,000 नए लोगों को नियुक्त करने की योजना है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,