Mukesh ambani company alok industries q4 result loss widens to 192 cr rs share price below 15 rs मुकेश अंबानी की इस कंपनी का बढ़ा घाटा, सुस्त पड़ा है शेयर, ₹15 से नीचे भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

मुकेश अंबानी की इस कंपनी का बढ़ा घाटा, सुस्त पड़ा है शेयर, ₹15 से नीचे भाव

मार्च 2026 में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में आलोक इंडस्ट्रीज का घाटा बढ़कर 192.54 करोड़ रुपये हो गया। इस खबर के बीच कंपनी के शेयर की कीमत बढ़त के साथ 14.78 रुपये पर थी। 

Thu, 16 April 2026 11:11 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
मुकेश अंबानी की इस कंपनी का बढ़ा घाटा, सुस्त पड़ा है शेयर, ₹15 से नीचे भाव

Alok industries share price: मुकेश अंबानी की टेक्सटाइल कंपनी आलोक इंडस्ट्रीज ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही मे कंपनी का घाटा बढ़ गया है। इस खबर के बीच कंपनी के शेयर की कीमत बढ़त के साथ 14.78 रुपये पर थी। आइए डिटेल में जान लेते हैं।

कितना हुआ घाटा?

मार्च 2026 में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में आलोक इंडस्ट्रीज का घाटा बढ़कर 192.54 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी को एक साल पहले जनवरी-मार्च अवधि में 74.47 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस अवधि के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 3.14 प्रतिशत बढ़कर 982.97 करोड़ रुपये हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:812 फ्लैट बनाने के लिए लैम्बोर्गिनी से डील, कर्ज भी कम, अब डिमांड में आया शेयर

कुल खर्च 1.42 प्रतिशत घटकर 1,189.20 करोड़ रुपये रह गया। कुल आय 4.07 प्रतिशत घटकर 995.83 करोड़ रुपये रह गई। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का घाटा इससे पिछले वित्त वर्ष के 816.43 करोड़ रुपये से घटकर 744.11 करोड़ रुपये रह गया। कुल आय थोड़ी घटकर 3,789 करोड़ रुपये रह गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5% डीए बढ़ाने का ऐलान, एरियर भी मिलेगा... इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

शेयर का परफॉर्मेंस

आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर की बात करें तो 14.33 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 14.78 रुपये पर पहुंच गया। अप्रैल 2025 में शेयर 23.50 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। वहीं, 11.12 रुपये शेयर के 52 हफ्ते का लो है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी को दिया झटका, लोन फ्रॉड से जुड़ा है मामला

आलोक इंडस्ट्रीज में रिलायंस की कितनी हिस्सेदारी?

आलोक इंडस्ट्रीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन की साझा स्वामित्व वाली कंपनी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास आलोक इंडस्ट्रीज में 40.01 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं, जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के पास 34.99 प्रतिशत हिस्सा है। आपको बता दें कि आलोक इंडस्ट्रीज होम टेक्सटाइल, कॉटन यार्न, परिधान धागे, परिधान और पॉलिएस्टर यार्न का व्यवसाय करती है।

कंपनी के बारे में?

1986 में एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तौर पर स्थापित आलोक इंडस्ट्रीज ने एक नई शुरुआत की । साल 1989 में कंपनी ने पॉलिएस्टर टेक्सचराइजिंग प्लांट की शुरुआत की। साल 1993 तक यह एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी बन गई।

बीते दशकों में कंपनी ने बुनाई, निटिंग, प्रोसेसिंग, होम टेक्सटाइल्स और कपड़ों के क्षेत्र में अपना विस्तार किया और अपने सख्त क्वालिटी मानकों को बनाए रखा। बेहतरीन काम की हमारी चाहत हमें कॉटन स्पिनिंग और पार्शियली ओरिएंटेड यार्न के लिए लगातार पॉलीमराइजेशन के रास्ते तक ले गई। आलोक इंडस्ट्रीज के क्लाइंट की बात करें तो वालमार्ट, पीवीएच, जारा, एचएंडएम, पोर्टिको, लेविस शामिल हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,