IPO को मिला 166 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP पहुंचा 26 रुपये, 21% का लिस्टिंग गेन!
IPO News: एमसेफ इक्विपमेंट्स आईपीओ (Msafe Equipments IPO) पर निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। कंपनी के आईपीओ को 166.72 गुना सब्सक्राइब किया गया है। इस एसएमई आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि ग्रे मार्केट भी अच्छे लिस्टिंग के संकेत दे रहा है।

IPO News: एमसेफ इक्विपमेंट्स आईपीओ (Msafe Equipments IPO) पर निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। कंपनी के आईपीओ को 166.72 गुना सब्सक्राइब किया गया है। इस एसएमई आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि ग्रे मार्केट भी अच्छे लिस्टिंग के संकेत दे रहा है।
एमसेफ इक्विपमेंट्स आईपीओ को रिटेल कैटगरी में 133.16 गुना, क्यूआईबी में 117.97 गुना और एनआईआई में 308.23 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
GMP दिखा रहा है 21% का फायदा
इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 26 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जो शेयर बाजार में कंपनी की 149 रुपये पर लिस्टिंग के संकेत दे रहा है। अगर इस स्तर पर लिस्टिंग हुई तो निवेशकों को 21 प्रतिशत का फायदा होगा। बता दें, एमसेफ इक्विपमेंट्स आईपीओ का जीएमपी सबसे अधिक 26 रुपये और सबसे कम जीएमपी 7 रुपये प्रति शेयर है।
क्या है प्राइस बैंड?
एमसेफ इक्विपमेंट्स आईपीओ का प्राइस बैंड 116 रुपये से 123 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 1000 शेयरों का एक लॉट बनाया था। रिटेल निवेशकों को कम से कम दो लॉट दांव लगाना था। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 246000 रुपये का इंवेस्टमेंट करना पड़ा था।
क्या था आईपीओ का साइज
इस मेनबोर्ड आईपीओ का साइज 66.42 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 44 लाख फ्रेश शेयर और 10 लाख शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी कर रही है। बता दें, इस आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में प्रस्तावित है।
आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 27 जनवरी को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 18.76 करोड़ रुपये जुटाए हैं। आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 28 जनवरी से 30 जनवरी तक खुला हुआ था।
आईपीओ से जुटाए पैसों का उपयोग कंपनी कंपनी नए मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के सेटअप के लिए भी करेगी। इसके अलावा इक्विपमेंट्स के किराए के लिए कंपनी 6 करोड़ रुपये का भुगतान आईपीओ से जुटाए पैसों से करेगी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन